उत्तर प्रदेश शिक्षकों को कैशलेस लाभ

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 10 लाख लोगों को मिलेगी 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा।

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। CM योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के टीचर्स, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित करीब 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जाएगा। 

कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा 

साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के साथ हुए समझौते के जरिए दुर्घटना की स्थिति में 3 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए करीब 50 हजार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया। इससे लगभग 10 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। 

हवाई दुर्घटना की स्थिति में 3 करोड़ का बीमा

योजना के साथ PNB के साथ हुए समझौते के तहत शिक्षकों को अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। किसी दुर्घटना की स्थिति में शिक्षक के परिवार को 1.5 करोड़ तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, हवाई दुर्घटना की स्थिति में 3 करोड़ रुपये तक का बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने पर 60 हजार रुपये तक की नकद सहायता और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

योगी कैबिनेट निर्णयः नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

योगी कैबिनेट निर्णयः नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लखनऊ, उन्नाव, और रायबरेली में नए शहरों के विकास के लिए 380 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

योगी कैबिनेट ने दी अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाने को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने दी अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाने को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अभियंत्रण विभागों के अभियंताओं के वित्तीय अधिकारों में वृद्धि की गई है, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

योगी कैबिनेटः पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

योगी कैबिनेटः पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दी, जिससे 31,130 स्वयंसेवकों को लाभ होगा।

यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया विस्तार, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट स्कूल

यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया विस्तार, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट स्कूल

यूपी की योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों को डिजिटल बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये की योजना शुरू की, स्मार्ट क्लासेज और डिजिटल लाइब्रेरी का विस्तार होगा।

योगी कैबिनेट का निर्णय: मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

योगी कैबिनेट का निर्णय: मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

मथुरा की बंद छाता चीनी मिल में नया एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर