रामायण फिल्म ट्रेलर रिलीज

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर,रणबीर निभा रहे भगवान राम का रोल

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में ग्लोबली रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर,रणबीर निभा रहे भगवान राम का रोल

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज के समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार तड़के 4:15 बजे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

इस खास समय को हिंदू परंपरा के अनुसार पवित्र माने जाने वाले ब्रह्म मुहूर्त के साथ जोड़कर चुना है। मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करके लिखा कि हम शुभ ब्रह्म मुहूर्त में अपने ट्रेलर के साथ रामायण की नई भोर का स्वागत करते हैं।ब्रह्म मुहूर्त के खास समय पर होगा ग्लोबल रिलीज फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर यह घोषणा की। 

मेकर्स ने कहा की 

हिंदू धर्म में सुबह के 4 से 5 बजे के बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, जिसे किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ कहा गया है। मेकर्स का मानना है कि भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। फिल्म के इस ट्रेलर को एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।

रणबीर कपूर भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल

फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक

फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म

फिल्म का कुल बजट

'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

संबंधित सामग्री

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, रणबीर-यश की फिल्म में दिखी राम-सीता विवाह की झलक

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, रणबीर-यश की फिल्म में दिखी राम-सीता विवाह की झलक

फिल्म ‘रामायण’ के निर्देशक नितेश तिवारी का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हुआ, जिसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है।

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज: विजय के खिलाफ मिला ऐसा सबूत, जो सालों से बनाई कहानी को कर सकता है खत्म

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज: विजय के खिलाफ मिला ऐसा सबूत, जो सालों से बनाई कहानी को कर सकता है खत्म

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में नए पुलिस अधिकारी और मजबूत सबूत विजय सालगांवकर की चुनौतियों को बढ़ाते हैं।

Instagram पर शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा… फिर बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश!

Instagram पर शुरू हुआ प्यार, शादी तक पहुंचा… फिर बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश!

झांसी में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाली शिवानी की संदिग्ध मौत हो गई। पति यश पर हत्या का आरोप, फरार है।

दूसरे दिन ‘Toxic’ की कमाई में 62.8% की भारी गिरावट, फिर भी यश की फिल्म ने 2 दिन में छापे ₹138.75 करोड़

दूसरे दिन ‘Toxic’ की कमाई में 62.8% की भारी गिरावट, फिर भी यश की फिल्म ने 2 दिन में छापे ₹138.75 करोड़

'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' ने अपने शुरुआती दो दिनों में 138.75 करोड़ रुपये कमाए, बावजूद दूसरे दिन की गिरावट के।

टॉक्सिक ने लगाई सेंचुरी, पहले दिन मचाई ‘तबाही’, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

टॉक्सिक ने लगाई सेंचुरी, पहले दिन मचाई ‘तबाही’, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101 करोड़ की शानदार कमाई की, हालांकि 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर