मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी और बारिश से हालात खराब

भीषण गर्मी और आंधी-बारिश का दौर

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी और बारिश से हालात खराब

मध्यप्रदेश के 27 जिलों में भारी आंधी और बारिश के चलते अलर्ट जारी, कई स्थानों पर वेयरहाउस की छत उड़ी, फसलें भीगी।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी और बारिश से हालात खराब

MP में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर भी जारी है। बता दें कि भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे तो कहीं बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं।

रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी

शनिवार को दोपहर बाद भोपाल में बारिश हुई। रायसेन के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में सरकारी मूंग रखी है। बरेली और बाड़ी में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रभावित हुई है।

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई

सीहोर के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में आंधी के साथ पानी गिरा। बोरदी में विनायक वेयरहाउस पर 2 किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई।

हल्की बूंदाबादी भी हुई

बालाघाट में दोपहर 1.30 बजे के बाद गरज-चमक के बाद तेज बारिश हुई। नगर पालिका परिसर में लगा एक पेड़ तेज हवा से गिर गया, जिसके नीचे एक बाइक दब गई। सीहोर में श्यामपुर रोड पर जाखाखेड़ी में पेड़ सड़क पर गिरा। ब्यावरा में आंधी से दुकानों के फ्लैक्स उड़ गए। पिपरिया में शाम करीब 4 बजे धूल भरी आंधी चली। हल्की बूंदाबादी भी हुई।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की। नशामुक्ति और दिव्यांगजन के रोजगार पर जोर दिया गया।

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

राज्य

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली, केस बंद कर दिया गया।

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में 33 लाख 92 हजार 695 लोगों के खाते में 203 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।