मानसून से पहले ही एमपी में झमाझम बारिश, जून के कोटे का 65% पानी बरसा

मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी बारिश

मानसून से पहले ही एमपी में झमाझम बारिश, जून के कोटे का 65% पानी बरसा

मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जून के शुरुआती दिनों में ही बारिश सामान्य से 65% अधिक रिकॉर्ड की गई है।

मानसून से पहले ही एमपी में झमाझम बारिश जून के कोटे का 65 पानी बरसा

मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन मौसम ने पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जून माह के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में औसतन आधा इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत केवल 8.3 मिमी होता है।

2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है

राजधानी भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर जैसे जिलों में करीब 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं नीमच जिले में सबसे ज्यादा ढाई इंच तक पानी गिर चुका है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

16 जून को प्रदेश में पहुंचा

इस बीच रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून 15 से 18 जून के बीच मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था।

बारिश का अलर्ट जारी किया

मानसून आने से पहले प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। रविवार को देवास, सीहोर सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार सतना, सीधी, आगर-मालवा, भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और श्योपुर में एक इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं और अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

भारत के न्यूक्लियर पावर प्लांट से डाटा लीक, हैकर्स ने डार्क वेब पर दस्तावेज अपलोड किए

देश-विदेश

भारत के न्यूक्लियर पावर प्लांट से डाटा लीक, हैकर्स ने डार्क वेब पर दस्तावेज अपलोड किए

कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से लगभग 19000 संवेदनशील दस्तावेज लीक हुए। हैकर्स ग्रुप 'वर्ल्ड लीक्स' ने डार्क वेब पर इन्हें अपलोड करने का दावा किया।