MP Police Sports Quota Recruitment Announced

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नई नीति अपनाई, खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और PET से छूट देने का निर्णय लिया।

By : नरेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

10 उपनिरीक्षक और 50 आरक्षक पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान करते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया को फिर से नियमित रूप से शुरू करने का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा 'मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021' में संशोधन कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब हर वर्ष पुलिस विभाग में खेल कोटे से 10 उपनिरीक्षक (SI) और 50 आरक्षक (Constable) पदों पर भर्ती की जाएगी।

हर साल मिलेगी नौकरी का मौका

सरकार के इस निर्णय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नियमित रूप से सरकारी सेवा में अवसर मिल सकेंगे। अब भर्ती प्रक्रिया किसी विशेष अवसर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे वार्षिक व्यवस्था के रूप में लागू किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अपने खेल करियर के साथ रोजगार की सुरक्षा भी मिलेगी।

लिखित परीक्षा और पीईटी से मिलेगी छूट

संशोधित नियमों के अनुसार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और न्यूनतम ऊंचाई के मानकों में भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। खिलाड़ियों की नियुक्ति अनारक्षित श्रेणी में की जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मेरिट आधारित बन सके।

किन खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

उपनिरीक्षक पद के लिए ओलम्पिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अथवा भागीदारी करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं आरक्षक पद के लिए राष्ट्रीय खेलों और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे। उपनिरीक्षक पद की पात्रता रखने वाले खिलाड़ी आरक्षक पद के लिए भी स्वतः पात्र माने जाएंगे।

ओलम्पिक खेलों से जुड़ी विधाओं को मिलेगी प्राथमिकता

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही खेल विधाएं मान्य होंगी, जो पिछले तीन ओलम्पिक खेलों में शामिल रही हैं। यदि दो खिलाड़ियों के मेरिट अंक समान होते हैं, तो ओलम्पिक, एशियाई खेल, विश्व कप और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी। इसके बाद भी स्थिति समान रहने पर आयु को आधार बनाया जाएगा।

खिलाड़ियों के भविष्य के लिए ऐतिहासिक फैसला

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस निर्णय को खिलाड़ियों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को केवल मैदान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक करियर के अवसर उपलब्ध कराना भी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मध्य प्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अभियोजन स्वीकृति देने से इनकार की संभावना है।

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए वेतन, भत्ते और प्रमोशन के निर्णय लिए, साथ ही सभी वर्गों के लिए जनहितैषी निर्णय किए गए।

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026