मध्यप्रदेश परिवहन सम्मेलन 2026

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन

मध्यप्रदेश में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन होगा, जिसमें तकनीकी और सुरक्षित परिवहन पर चर्चा होगी।

By : सोनिया रायकवार
यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन

 

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषणरहित बनाने की दिशा में बड़ा मंथन होने जा रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय समिट में विशेषज्ञों, बस ऑपरेटरों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं के बीच यात्री परिवहन के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

8 सत्रों में यात्री परिवहन के भविष्य पर चर्चा

समिट के दौरान कुल 8 सत्रों में यात्री परिवहन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030, सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार व उद्यमिता के अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और वित्तीय रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर सार्वजनिक बस संचालन की रणनीति पर भी विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे।

पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और ITMS पर फोकस

समिट में बस संचालन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य परिवहन व्यवस्था को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाना है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा, विश्वसनीयता और यात्री सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन होगा।

ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

भविष्य की परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समिट में हरित मोबिलिटी पर भी विशेष जोर रहेगा। स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल और भविष्य के लिए तैयार बस बेड़े को विकसित करने की संभावनाओं पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। सरकार का उद्देश्य ऐसी परिवहन व्यवस्था तैयार करना है, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित भी हो।

एकीकृत टिकटिंग और ऑटोमेटिक किराया संग्रह पर चर्चा

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एकीकृत टिकटिंग और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली लागू करने के विकल्पों पर भी चर्चा होगी। इसके जरिए यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा अनुभव देने की दिशा में काम किया जाएगा।

AI और डेटा से बेहतर होगी बसों की प्लानिंग

समिट में डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और AI विश्लेषण के इस्तेमाल पर भी विशेष चर्चा होगी। इसके जरिए इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी बस मार्गों तथा संचालन की बेहतर योजना तैयार करने के विकल्प तलाशे जाएंगे। AI और डेटा एनालिटिक्स के इस्तेमाल से यात्रियों की जरूरत, रूट की मांग और बस संचालन को अधिक प्रभावी तरीके से मैनेज करने पर जोर दिया जाएगा।

भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगी मोबिलिटी व्यवस्था

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में ऐसी आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें तकनीक, निजी निवेश, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं का बेहतर समन्वय हो। प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा आयोजित यह समिट मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था के लिए भविष्य की दिशा और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के विकास की समीक्षा की, उद्योगों को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : CM डॉ. यादव

प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी समुदाय के लिए बोनस वितरण शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर