ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भोपाल। भारत की विविध स्थानीय उत्पाद परंपराओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में भारत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) संगम-2026 का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। ओडीओपी पहल के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पाद प्रदेश की कला, शिल्प, कृषि, खाद्य परंपरा और स्थानीय उद्यमिता की पहचान बन रहे हैं। इस संगम में प्रदेश के 52 जिलों के 53 ओडीओपी रजिस्टर किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'एक जिला एक उत्पाद' की विशेष पहचान बनी है। प्रदेश के कई उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पसंद किया जा रहा है। 

हस्तशिल्प के साथ-साथ कई अन्य विशेष उत्पाद शामिल

गौरतलब है कि प्रदेश की समृद्ध उत्पाद परंपरा में चंदेरी-माहेश्वरी वस्त्र, बाघ प्रिंट, गोंड कला, हस्तशिल्प के साथ-साथ कई अन्य विशेष उत्पाद शामिल हैं। मध्यप्रदेश शासन का प्रयास है कि इन स्थानीय उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग, बाजार संपर्क, ई-कॉमर्स और निर्यात के अवसर मिलें। साथ ही, कारीगरों, उत्पादकों और उद्यमियों के लिए नई संभावनाएं विकसित की जाएं। 

नवाचारों को समझने का अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026 कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने के साथ-साथ बीटूबी, संस्थागत खरीदारों से जुड़ने, ई-कॉमर्स को अपनाने, निर्यात के लिए तैयार होने, पैकेजिंग एवं डिजाइन संबंधी नवाचारों को समझने का अवसर प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के विकास की समीक्षा की, उद्योगों को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : CM डॉ. यादव

प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी समुदाय के लिए बोनस वितरण शामिल हैं।

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मध्यप्रदेश में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, नवाचार, और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित होगा, जिसमें 20,000 युवाओं की भागीदारी होगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर