CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

नई सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

cm डॉ मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गुना जिले में ₹1059 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास तथा ₹130 करोड़ की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। यह पहल क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं आधारभूत संरचना को नई गति प्रदान करेगी।

प्रतिबद्ध तरीके से निरंतर कार्य कर रहे

इस दौरान सीएम डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में तीव्र गति से औद्योगिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए सभी आवश्यक कदम प्रभावी रूप से उठाए जा रहे हैं।

हमारा संकल्प है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम योजनाबद्ध एवं प्रतिबद्ध तरीके से निरंतर कार्य कर रहे हैं।

प्राथमिकता के आधार पर कराया

उन्होंने कहा कि लगभग ₹80 करोड़ 22 लाख की लागत से गुनिया नदी के जीर्णोद्धार कार्य के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

अडाणी ग्रुप ने एमपी को बड़ी सौगात दी है। वे गुना में 1000 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री लगा रहे हैं। आज मावन में अडाणी ग्रुप की प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री का भूमि पूजन गोपालपुरा मैदान पर हुआ है। सीएम डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूमिपूजन किया है। 

यूनिट स्थापित की जाएगी

बता दें कि अडाणी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री मावन में लगभग 32 हेक्टेयर भूमि पर बनेगी। दो चरणों में इस परियोजना का निर्माण होगा। प्रथम चरण में 1059 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यहां प्रतिदिन 5500 टन, सालाना 20 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होगा। लगभग 1 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पहली यूनिट इसी साल बनकर तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद दूसरे फेज में भी लगभग इतनी ही राशि का निवेश कर एक और यूनिट स्थापित की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

राज्य

कजाकिस्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई विद्यार्थी, CM सुक्खू से वर्चुअल संवाद में साझा किए अनुभव

हिमाचल प्रदेश के 30 आईटीआई विद्यार्थी कजाकिस्तान में तकनीकी और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने के लिए पहुंचे, जिससे उनके कौशल और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

PM मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

राज्य

PM मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने 20 राज्यों में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिसमें मध्यप्रदेश के 13 स्टेशन शामिल हैं।

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

राज्य

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई। इस घटना ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी में नए सांदीपनि स्कूलों का उद्घाटन किया और स्लीमनाबाद टनल परियोजना की चर्चा की।