मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरा किया सफर, पूरे प्रदेश को किया कवर; 13 जिलों में भ...

मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश

मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरा किया सफर, पूरे प्रदेश को किया कवर; 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मानसून ने 24 जून को मध्य प्रदेश में प्रवेश किया, और उज्जैन, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में फैल गया। विभिन्न जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किए गए।

मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरा किया सफर पूरे प्रदेश को किया कवर 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने गुरुवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के शेष जिलों में भी मानसून की एंट्री के साथ अब पूरा प्रदेश इसकी चपेट में आ गया है। इस वर्ष मानसून ने 24 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था और नौ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में फैल गया। हालांकि, सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक प्रदेश में पहुंच जाता है, इसलिए इस बार इसकी दस्तक करीब नौ दिन देर से हुई।

बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई

मौसम विभाग ने गुरुवार को हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

सवार परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया

बुधवार को इंदौर में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। द्वारकापुरी क्षेत्र में तेज बहाव के कारण दो बाइक सवार बह गए, जिनमें एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। वहीं एक थार वाहन भी नाले में गिर गया, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसमें सवार परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया।

4 जुलाई को खरगोन में रेड अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 जुलाई को धार और बड़वानी तथा 4 जुलाई को खरगोन में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई में बारिश की रफ्तार तेज होगी और मानसून की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। जुलाई को प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा वाला महीना माना जाता है, जिसमें पूरे सीजन की लगभग 40 प्रतिशत बारिश होती है।

संबंधित सामग्री

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

राज्य

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हुईं।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।