भीषण सड़क हादसा

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम देवांश यादव की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-719 पर देहात थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव के पास हुई। देवांश अपने दादा सुनील यादव के साथ बाइक से भिंड बाजार जा रहा था। इसी दौरान भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा की ब्रेजा कार को ओवरटेक करते समय बाइक कार के खुले गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम सड़क पर गिर गया और कार के पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए।

गुटखा थूकने के लिए खोला गया था कार का गेट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक चलते वाहन में गुटखा थूकने के लिए अचानक गेट खोल रहा था। उसी समय पीछे से ओवरटेक कर रही बाइक सीधे गेट से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा

मासूम की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान घटना का वीडियो बना रहे राहुल शर्मा नामक युवक के साथ भी मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुख

देवांश परिवार का इकलौता बेटा था। हाल ही में 1 जुलाई को उसका पहली कक्षा में दाखिला कराया गया था। वह हर शनिवार अपने दादा के साथ भिंड में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने आता था। हादसे के समय उसके पिता दुर्गेश यादव ट्रक लेकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद गए हुए थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उन्होंने ट्रक वहीं छोड़ दिया और ट्रेन से गांव के लिए रवाना हो गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई की मांग

रविवार को जिला अस्पताल में देवांश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026