सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश वैश्विक निवेश फोरम

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

सीएम डॉ मोहन यादव 6 जून को करेंगे lac की बैठक का शुभांरभ 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल | None

मध्य प्रदेश की औद्योगिक और निवेश क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जून को इंदौर में आयोजित भारत-लैटिन अमेरिका-कैरिबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार के सहयोग से ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम (GIBF) द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सहयोग से इंदौर शहर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा।

मप्र सीएम डॉ यादव

फोरम में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें विभिन्न देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्यदूत शामिल हैं। इसके अलावा निवेशकों, निर्यातकों, उद्योगपतियों, व्यापार आयुक्तों, एमएसएमई प्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित 350 से अधिक प्रतिभागी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर लगातार ध्यान दे रही है। बेहतर औद्योगिक अधोसंरचना, निवेशक हितैषी नीतियां और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के कारण मध्य प्रदेश अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा है।

राज्य सरकार का फोकस नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बढ़ाने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने पर है। इसी उद्देश्य से आयोजित यह फोरम भारत तथा लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन देशों के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगा।

इंदौर का रैडिसन ब्लू होटल

निर्यात में दर्ज हुई उल्लेखनीय वृद्धि

मध्य प्रदेश का निर्यात प्रदर्शन भी लगातार बेहतर हो रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य से लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र को लगभग 4,186 करोड़ रुपये का निर्यात दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 12.6 प्रतिशत अधिक है। फार्मास्यूटिकल क्षेत्र का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ब्राजील, मैक्सिको और चिली मध्य प्रदेश के प्रमुख निर्यात बाजारों में शामिल हैं।

निवेश अवसरों पर होंगी विशेष प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और वैश्विक साझेदारियों पर अपना संबोधन देंगे। इस अवसर पर ‘भारत-LAC विशेष संस्करण’ का विमोचन भी किया जाएगा।

फोरम में मध्य प्रदेश की निवेश क्षमताओं और औद्योगिक अवसरों पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं को लेकर प्रस्तुतियां देंगे। विनिर्माण क्षेत्र में फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग, जबकि सेवा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

इसके अलावा निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ावा देने के लिए बी2बी और बी2जी बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। यह फोरम मध्य प्रदेश की वैश्विक आर्थिक उपस्थिति को मजबूत करने और नई अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

राज्य

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

मध्य प्रदेश के 2027 के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पहली बार EVM से कराने की तैयारी में हैं, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया तेज होगी।

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

राज्य

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेजों के पंजीयन में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

राज्य

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड, मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए।

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

राज्य

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन छिंदवाड़ा में किया गया, जहां उन्होंने विकास और नई भर्तियों का वादा किया।

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।