ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

गिरिबाला की जमानत रद्द

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। गंभीर साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया।

ट्विशा शर्मा मौत मामला हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। हाईकोर्ट ने 17 पन्नों का विस्तृत आदेश जारी करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्य और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि केस डायरी व साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया गया।

फांसी के अलावा अन्य चोटों के निशान भी

कोर्ट ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्विशा के शरीर पर फांसी के अलावा अन्य चोटों के निशान भी पाए गए थे। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ये चोटें केवल शव को नीचे उतारने के दौरान नहीं आई थीं। अदालत ने इसे जांच का महत्वपूर्ण बिंदु मानते हुए गहन जांच की आवश्यकता बताई। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी पक्ष इन चोटों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

अब CBI कभी भी गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर सकती है

मामले में सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, ट्विशा के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा और आरोपी पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील नित्या ने दलीलें पेश कीं। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत आदेश को रद्द कर दिया। इसके बाद अब CBI कभी भी गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर सकती है।

मानसिक प्रताड़ना के संकेत साफ दिखाई देते

12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या, दहेज प्रताड़ना और गर्भपात का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि गवाहों के बयान और व्हाट्सऐप चैट्स में मानसिक प्रताड़ना के संकेत साफ दिखाई देते हैं।

इधर, मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने के बाद CBI ने रिमांड पर ले लिया है। एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है और बुधवार को उसे लेकर उसके घर भी पहुंची। अब पूरे मामले में CBI की जांच और तेज होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री


ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के वकील पहली बार सामने आए, बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी इनकार नहीं किया

राज्य

ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के वकील पहली बार सामने आए, बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी इनकार नहीं किया

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वॉयस सैंपल देने से इनकार नहीं किया और अदालत की आदेश पत्रिका स्थिति स्पष्ट करती है।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आज कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ की VC से पेशी, CBI पेश कर सकती है दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आज कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ की VC से पेशी, CBI पेश कर सकती है दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आज जिला कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। मामले में आरोपी रिटायर्ड जज और उनके बेटे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी।

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले

राज्य

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले

AIIMS के बोर्ड ने ट्विशा शर्मा की मौत के दूसरे पोस्टमॉर्टम के आधार पर रिपोर्ट तैयार की, जिसमें उनकी मौत के लिए इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट के निशान मिले।

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह के घर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

राज्य

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह के घर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

भोपाल में ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा; जेल में बंद पूर्व जज के घर से चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिला, परिवार ने जांच में साजिश की आशंका जताई।

ट्विशा शर्मा केस में आज फिर सुनवाई, CBI ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में आज फिर सुनवाई, CBI ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की

भोपाल में ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई जारी, सीबीआई ने आरोपी पति और सास की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी।