मध्य प्रदेश में भारी बारिश

बालाघाट में उफनती नदी में बही कार और जेसीबी, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पांढुर्णा में बिजली गिरने से महिला की मौत

मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन बाधित हो गया है। मौसम विभाग ने 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

बालाघाट में उफनती नदी में बही कार और जेसीबी, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पांढुर्णा में बिजली गिरने से महिला की मौत

मध्य प्रदेश में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को प्रदेश के 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भोपाल सहित कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई

लगातार बारिश के बीच बालाघाट जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। किरनापुर-लांजी क्षेत्र से होकर बहने वाली बाघ नदी में तेज बहाव के कारण कार, जेसीबी और लोडर जैसी भारी मशीनें बहती दिखाई दीं। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सीमा से लगी इस नदी पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 150 मीटर लंबे पुल का निर्माण 10.17 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कंपनी की ओर से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बालाघाट में सवा 2 इंच..

दूसरी ओर, पांढुर्णा जिले के पगड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 48 वर्षीय सुलोचना तड़ाम की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में करीब 3 इंच, उज्जैन और बालाघाट में सवा 2 इंच, जबकि उमरिया और खजुराहो में लगभग 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

चेतावनियों का पालन करने की अपील की

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 163.1 मिमी यानी 6.4 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। हालांकि जुलाई में मानसून के और सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश की लगभग 40 प्रतिशत बारिश इसी महीने होती है। इस सीजन में देवास में सबसे अधिक 14.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि भोपाल, इंदौर, बैतूल, सीहोर और कई अन्य जिलों में भी सामान्य से बेहतर वर्षा हुई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026