10 वर्षों में UPI का विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

By : रोहन उमक
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत के डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अपने सफर के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPI की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसके करोड़ों उपयोगकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में UPI ने देश में डिजिटल पेमेंट को नई रफ्तार दी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

1.78 करोड़ से 24 हजार करोड़ से ज्यादा लेन-देन का सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में लॉन्च हुए UPI ने एक दशक के भीतर डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार किया है। शुरुआत में जहां इसके जरिए करीब 1.78 करोड़ लेन-देन हुए थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 24 हजार करोड़ से अधिक लेन-देन तक पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल आंकड़ों की बढ़ोतरी नहीं, बल्कि देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेजी से विस्तार की तस्वीर भी पेश करता है।

छोटे दुकानदारों से वैश्विक बाजार तक पहुंच

डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में UPI महज डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं रह गया है। छोटे दुकानदारों, कारोबारियों और आम लोगों से लेकर वैश्विक बाजार तक यह सुरक्षित और आसान डिजिटल भुगतान का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कहा कि UPI ने भुगतान प्रक्रिया को तेज, सुविधाजनक और अधिक पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही क्षणों में भुगतान की सुविधा ने देश में लेन-देन के तौर-तरीकों को काफी हद तक बदल दिया है।

डिजिटल भारत की दिशा में अहम उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने UPI को भारत की दूरदर्शी डिजिटल पहल बताते हुए कहा कि पारदर्शी व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से देश को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि UPI की सफलता भारत की तकनीकी क्षमता और डिजिटल नवाचार की ताकत को भी दर्शाती है। एक दशक में करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका UPI अब भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की पहचान बन गया है।

संबंधित सामग्री

भारतीय महिला टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता। खिलाड़ियों ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होगा, जिसमें विभिन्न अवधि के लिए गणपति की स्थापना और विसर्जन की परंपराएँ शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर