एमपी में अतिथि शिक्षकों की समस्या

नेटवर्क विहीन स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को राहत की उम्मीद, री-ज्वाइनिंग और लंबित मानदेय पर विभाग सक्रिय

मध्यप्रदेश के नेटवर्क विहीन विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों का मानदेय लंबित है और उन्हें नए सत्र में री-ज्वाइनिंग की चुनौतियाँ सामनी हैं।

नेटवर्क विहीन स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को राहत की उम्मीद, री-ज्वाइनिंग और लंबित मानदेय पर विभाग सक्रिय

मध्यप्रदेश में नेटवर्क विहीन विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय और वर्तमान शैक्षणिक सत्र में री-ज्वाइनिंग को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से ऐसे स्कूलों और वहां काम करने वाले अतिथि शिक्षकों की जानकारी मांगी है, जहां किसी भी टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। जानकारी 11 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

री-ज्वाइनिंग में नेटवर्क बना बाधा

विभाग के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में रिक्त पदों के आधार पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक नए सत्र में री-ज्वाइन नहीं कर सके। अब विभाग ऐसे स्कूलों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड मांगा

जिला शिक्षा अधिकारियों से विद्यालय का नाम, यू-डाइस कोड, अतिथि शिक्षक का नाम, ट्राइबल आईडी और आईडी संबंधी विवरण सहित अन्य जरूरी जानकारी मांगी गई है। जिलों को यह जानकारी ई-मेल के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय को भेजनी होगी।

तीन जिलों में मानदेय का मुद्दा

अतिथि शिक्षक समन्वय समिति मध्यप्रदेश ने नर्मदापुरम, कटनी और देवास की नेटवर्क विहीन शालाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय का मुद्दा उठाया है। समिति का कहना है कि कुछ शिक्षकों को पिछले शैक्षणिक सत्र का मानदेय अब तक नहीं मिला है और वर्तमान सत्र में री-ज्वाइनिंग का अवसर भी नहीं दिया गया।

जल्द भुगतान और री-ज्वाइनिंग की मांग

समिति के प्रांताध्यक्ष सुनील परिहार ने विभाग से मांग की है कि लंबित मानदेय का जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही नेटवर्क विहीन विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में री-ज्वाइनिंग देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ई-अटेंडेंस का समय बदला

इधर, एक पॉली में संचालित स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस का समय भी बदल दिया गया है। पहले शिक्षक एप पर सुबह 11:30 बजे तक अटेंडेंस लगा सकते थे, लेकिन अब समय घटाकर 10:30 बजे कर दिया गया है।

ग्रामीण शिक्षकों ने जताई परेशानी

शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की सुविधा सीमित होने के कारण कई शिक्षकों के लिए 10:30 बजे तक ई-अटेंडेंस लगाना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने तकनीकी या परिवहन संबंधी समस्या की स्थिति में शिक्षकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

संबंधित सामग्री

किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देने की बात कही, नई केन-बेतवा परियोजना से किसानों को लाभ की उम्मीद।

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. याद

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. याद

मुख्यमंत्री यादव ने संत रविदास के जीवन और उपदेशों को महत्व देते हुए, समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की।

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर!

मध्य प्रदेश के बंडा में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुईं। प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाया।

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया विजन, इंदौर में 11-12 सितंबर को समिट

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया विजन, इंदौर में 11-12 सितंबर को समिट

मध्यप्रदेश सरकार इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 आयोजित करेगी, जिसमें सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणालियों पर चर्चा होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026