मध्यप्रदेश में बड़े प्रशासनिक बदलाव

MP में 32 IAS अफसरों के तबादले, 10 जिला पंचायत CEO बदले; 2 नगर निगम आयुक्तों को भी नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए, जिला पंचायत CEO और अन्य पदों पर नई पदस्थापनाएं की गईं।

MP में 32 IAS अफसरों के तबादले, 10 जिला पंचायत CEO बदले; 2 नगर निगम आयुक्तों को भी नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस बदलाव में जिला पंचायत CEO, अपर कलेक्टर, SDO और सहायक कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

10 जिला पंचायत CEO इधर से उधर

सरकार ने ग्रामीण विकास से जुड़े कामों के लिए तैनात 10 जिलों के जिला पंचायत CEO भी बदले हैं। सिंगरौली, सागर, धार, दतिया, देवास, हरदा, टीकमगढ़, रीवा, बड़वानी और बालाघाट समेत कई जिलों में नई पदस्थापना की गई है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ अलग-अलग जिलों में भेजा गया है।

ग्वालियर और सतना नगर निगम में भी बदलाव

ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त संघ प्रिय को CEO जिला पंचायत सिंगरौली बनाया गया है। वहीं धार के जिला पंचायत CEO अभिषेक चौधरी को नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। खंडवा के CEO डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नगर निगम सतना का आयुक्त और स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मैहर और टीकमगढ़ में भी बड़ा बदलाव

मैहर की अपर कलेक्टर संजना जैन को उप सचिव, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। वहीं टीकमगढ़ के जिला पंचायत CEO नवीत कुमार धुर्वे को CEO जिला पंचायत देवास भेजा गया है। इन दोनों तबादलों की टाइमिंग भी चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर और टीकमगढ़ का दौरा किया था।

नागार्जुन और सृष्टि की पड़ोसी जिलों में पोस्टिंग

खंडवा में पदस्थ दंपती डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और सृष्टि देशमुख गौड़ा की भी नई पोस्टिंग हुई है। नागार्जुन को सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है, जबकि सृष्टि को CEO जिला पंचायत रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों की पोस्टिंग पड़ोसी जिलों में हुई है।

ग्वालियर आयुक्त संघ प्रिय भी बदले

ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय हाल ही में डिजिटल सिग्नेचर डोंगल गायब होने के मामले को लेकर चर्चा में आए थे। निगम परिषद की विशेष बैठक में इस मुद्दे पर आयुक्त और पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। अब उनका तबादला कर CEO जिला पंचायत सिंगरौली बनाया गया है।

2024 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

सरकार ने 2024 बैच के सहायक कलेक्टरों को भी नई पोस्टिंग दी है। आशीष कुमार को बीना, अनिकेत शांडिल्य को बैहर, आकाश अग्रवाल को मझौली, पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी और सुशिर कृष्ण श्रीराम को देवसर का SDO बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग राजस्व क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक बदलाव का असर

इस बड़े फेरबदल के जरिए सरकार ने जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया संतुलन तैयार किया है। ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन और राजस्व से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अब इन जिलों में सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज की गति पर नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इलाज का आश्वासन दिया है और उनकी संगीत प्रतिभा की जमकर सराहना की।

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की नई लहर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'इन्वेस्ट एमपी-2026' और 'एआईएम कांग्रेस-2026' में भागीदारी।

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, 32 यात्री घायल हो गए।

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम में लैंडस्लाइड और उत्तर प्रदेश, बिहार, और मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

सागर में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

सागर में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई, अन्य 8 का अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september