गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

किसान की लंबी न्यायिक लड़ाई

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश के अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपनी थ्रेसर मशीन पाने के लिए दो वर्षों तक प्रशासन और उच्च न्यायालय के चक्कर लगाए।

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान मामला पहुंचा हाईकोर्ट

रहली/सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में एक किसान को अपनी थ्रेसर मशीन वापस पाने के लिए करीब दो वर्षों तक प्रशासन और पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। मामला इतना बढ़ गया कि पीड़ित किसान को न्याय के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की शरण लेनी पड़ी।

न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा निवासी अर्जुन सिंह ठाकुर की थ्रेसर से संबंधित प्रकरण वर्ष 2024 से लंबित था। किसान का आरोप है कि पुलिस द्वारा जब्त की गई थ्रेसर को सुपुर्दगी में देने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

दो लाख रुपये के बंधपत्र प्रस्तुत किए

मामले में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर ने एम.आई.एस.सी. क्रमांक 40557/2025 में 13 मई 2026 को आदेश पारित किया। इसके बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) रहली ने 2 जून 2026 को गढ़ाकोटा थाना प्रभारी को पत्र जारी कर न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जारी आदेश के अनुसार किसान अर्जुन सिंह ठाकुर द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत आवेदन एवं शपथपत्र पर विचार करते हुए संबंधित थ्रेसर को नियमानुसार सुपुर्दगी में दिए जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख है कि आवेदक द्वारा दो लाख रुपये के बंधपत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

किसान को राहत प्रदान करती है

इस पूरे घटनाक्रम ने गढ़ाकोटा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नियमानुसार कार्रवाई की जाती तो एक किसान को अपनी कृषि मशीनरी के लिए दो वर्षों तक भटकना नहीं पड़ता और न ही मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचता।
अब देखना यह होगा कि उच्च न्यायालय के आदेश और एसडीएम के निर्देशों के बाद गढ़ाकोटा पुलिस कितनी शीघ्रता से कार्रवाई कर किसान को राहत प्रदान करती है।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राज्य

शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया, किसान हितैषी योजनाओं का भी अनावरण किया।

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

देश-विदेश

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से तत्काल जवाब मांगा।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।