डॉ. मोहन कैबिनेट ने दी बड़ी खुशखबरी! 38,555 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक संपन्न

डॉ. मोहन कैबिनेट ने दी बड़ी खुशखबरी! 38,555 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में विकास कार्यों, व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन, और श्रम स्टार रेटिंग के नवाचार सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

डॉ मोहन कैबिनेट ने दी बड़ी खुशखबरी 38555 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी।मंत्री ने बताया कि गेहूं उपार्जन कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 40 प्रतिशत किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका है। 

2442 करोड़ रुपये के प्रावधान को मंजूरी

मध्यम और बड़े किसानों का गेहूं भी लगातार खरीदा जा रहा है। अभी तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया जा चुका है और 14 लाख 70 हजार किसानों का बुकिंग पूरा हो गया है। किसानों को 6520 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।कैबिनेट में पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442 करोड़ रुपये के प्रावधान को मंजूरी दी गई। 

विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान

साथ ही राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मध्य प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके अध्यक्ष होंगे। बोर्ड में 8 विभागों के अलावा अशासकीय सदस्य भी शामिल होंगे। जिला स्तर पर भी बोर्ड गठित किए जाएंगे।कैबिनेट ने 38,555 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की। 

‘श्रम स्टार रेटिंग’ का नवाचार किया

भोपाल के समीप इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर विकसित करने के लिए 1295 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इंदौर में 9 से 13 जून तक BRICS सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह सम्मेलन कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत होगा, जिसमें कृषि उन्नयन, बेहतर बीज और आधुनिक तकनीक पर चर्चा होगी।सरकार ने श्रमिकों के लिए ‘श्रम स्टार रेटिंग’ का नवाचार किया है। 

झालमुड़ी खाकर खुशियां मनाई

जलूद (खरगोन) में इंदौर नगर निगम के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है और ग्रीन बांड जारी किए गए हैं।बैठक में पीएम मोदी को भेंट दी गई वैदिक काल गणना घड़ी का उल्लेख हुआ, जिसे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है। कैबिनेट ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्रिमंडल ने झालमुड़ी खाकर खुशियां मनाई। 

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण किया, जिसमें 300 बिस्तर हैं और 83 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।