Madhya Pradesh: मुख्य सचिव पद पर फिर सस्पेंस: अनुराग जैन को एक्सटेंशन या नया चेहरा?

madhya-pradesh-4

Madhya Pradesh: मुख्य सचिव पद पर फिर सस्पेंस: अनुराग जैन को एक्सटेंशन या नया चेहरा?

madhya pradesh मुख्य सचिव पद पर फिर सस्पेंस अनुराग जैन को एक्सटेंशन या नया चेहरा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव (Chief Secretary) के पद को लेकर एक बार फिर सस्पेंस गहराता जा रहा है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें सेवा विस्तार (extension) मिलेगा या किसी नए अफसर को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह तीसरी बार है जब राज्य में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अंतिम समय तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

[caption id="attachment_101614" align="alignnone" width="300"]Madhya Pradesh Madhya Pradesh[/caption]

Madhya Pradesh: अंतिम फैसला रिटायरमेंट के दिन ही सामने आएगा

इससे पहले नवंबर 2022 में जब इकबाल सिंह बैस रिटायर हुए थे, तब आखिरी दिन उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन मिला था। फिर सितंबर 2023 में वीरा राणा को प्रभारी मुख्य सचिव बनाया गया, जिन्हें बाद में छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। राणा का कार्यकाल सितंबर 2024 में खत्म होते ही अनुराग जैन ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। अब ठीक वैसी ही स्थिति अनुराग जैन के मामले में भी बनती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, अंतिम फैसला रिटायरमेंट के दिन ही सामने आएगा।

Madhya Pradesh: संभावित दावेदार कौन?

यदि अनुराग जैन को सेवा विस्तार नहीं मिलता है, तो नए मुख्य सचिव की रेस में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। 1990 बैच की आईएएस अफसर अलका उपाध्याय पहले इस दौड़ में थीं, लेकिन हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बना दिया गया, जिससे अब उनके रेस से बाहर होने की संभावना है।

Madhya Pradesh: उज्जैन और इंदौर के कलेक्टर भी रह चुके हैं

इस स्थिति में सबसे प्रबल दावेदार डॉ. राजेश राजौरा माने जा रहे हैं। वे 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं और वर्तमान में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में भी सेवाएं दे चुके हैं और सीएम मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन संभाग के प्रभारी रह चुके हैं। राजौरा कृषि, गृह, उद्योग, परिवहन और उद्यानिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कर चुके हैं। इसके अलावा वे धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी की रही

Madhya Pradesh: एक और संभावित नाम अशोक बर्णवाल का है, जो 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं और वर्तमान में वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। वे गुना, देवास और शहडोल के कलेक्टर रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में सीएम कार्यालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी छवि एक तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी की रही है।

अब देखना यह होगा कि अनुराग जैन को विस्तार मिलता है या राज्य को नया मुख्य सचिव मिलता है..फैसला रिटायरमेंट के दिन आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।