लखनऊ में निकला 21वें रमजान का जुलूस, ट्रम्प की तस्वीरें रौंदी

lucknow-21-ramadan-procession-trump-photos-protest

लखनऊ में निकला 21वें रमजान का जुलूस, ट्रम्प की तस्वीरें रौंदी

लखनऊ में निकला 21वें रमजान का जुलूस ट्रम्प की तस्वीरें रौंदी

21st Ramadan Procession Lucknow: आज 21वां रमजान है। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जुलूस निकाला गया। नम आंखों के साथ शिया समुदाय के लोगों ने हजरत अली के ताबूत की जियारत की। जुलूस नजफ इमामबाड़ा, सआदतगंज से शुरू हुआ और कर्बला, तालकटोरा पर खत्म हुआ। इस दौरान हैदरगंज में परंपरा के मुताबिक कुएं के पास कुछ देर के लिए ताबूत को रोका फिर उस पर काली चादर चढ़ाई गई। करीब 6 किलोमीटर लंबे जुलूस इस में लगभग 50 हजार लोग शामिल हुए। जुलूस सुबह 5 बजे निकला और 11:30 बजे खत्म हुआ।

[caption id="attachment_140209" align="alignnone" width="1271"]ताबूत को छूने और चूमने की होड़ मची ताबूत को छूने और चूमने की होड़ मची[/caption]

ट्रम्प की तस्वीरें सड़क पर चिपकाई

ईरान-इजराइल जंग के विरोध में जुलूस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरें सड़क पर चिपकाई गईं। जुलूस में शामिल अकीदतमंद ‘या अली मौला’ और ‘हैदर मौला’ के नारे लगाते हुए इन पोस्टरों को पैरों से रौंदते हुए गुजरे। नंगे पांव और काले कपड़े पहने पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों में ताबूत को छूने और चूमने की होड़ मच गई।

[caption id="attachment_140210" align="alignnone" width="1300"]ट्रम्प की तस्वीरें सड़क पर चिपकाई ट्रम्प की तस्वीरें सड़क पर चिपकाई[/caption]

21वां रमजान

शिया समुदाय का मानना है कि 19वीं रमजान को हजरत अली जब नमाज के लिए मस्जिद गए तो उनपर तलवार से हमला हुआ था। इसके बाद 21वें रमजान को हजरत अली की मौत हो गई। उसी घटना को याद करते हुए ये मातमी जुलूस निकाला जाता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

21st Ramadan Procession Lucknow: अलर्ट पर पुलिस

जुलूस में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और अलर्ट मोड पर रहा। DCP से स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया। जगह-जगह RAF की महिला टुकड़ी की भी तैनाती की गई। जुलूस में महिला-पुरूष और बच्चे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर लेकर चल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।