Surguja: दंतेल हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मारडाला रातभर जागकर ग्रामीणों ने हाथी क...

lephant-trampled-an-old-man-to-death-in-surguja

Surguja: दंतेल हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मारडाला रातभर जागकर ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा, जिले में घूम रहे 16 हाथी

surguja दंतेल हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मारडाला रातभर जागकर ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा जिले में घूम रहे 16 हाथी

सरगुजा जिले के टीरंग में बीती रात दंतैल हाथी ने घर के बाहर निकले बुजुर्ग की जान ले ली. हाथी लुण्ड्रा क्षेत्र से बतौली इलाके में पहुंचा था। हाथी ने रातभर गांव में उत्पात मचाया। हाथी को लोगों ने मिलकर जशपुर की ओर खदेड़ दिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

दंतेल हाथी ने ली जान

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र से निकलकर दंतैल हाथी शनिवार रात सीतापुर वन परिक्षेत्र में पहुंच गया। हाथी रात करीब 11 बजे बतौली ब्लॉक के टीरंग पंचायत में घुस गया। हाथी ने घर के बाहर निकले डेचका राम पैकरा को कुचल दिया। डेचका राम की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाथी को रात के अंधेरे में नहीं देख सका और उसके पास पहुंच गया। हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया।

ग्रामीणों ने मुश्किल से हाथी को खदेड़ा

हाथी के गांव में घुस आने से टीरंग में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के दल ने हाथी को एकजुट होकर जशपुर की ओर खदेड़ दिया। हाथी देर रात जशपुर की ओर चला गया है। हाथी को खदेड़ने के लिए लोग पूरी रात जागते रहे। हाथी के वापस लौट आने की आशंका पर निगरानी की जा रही है। हाथी की मौजूदगी को देखते हएु मानपुर सहित टिरंग, बांसाझाल, आमापानी, घोघरा एवं आसपास के गांवों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

जिले में 16 हाथियों का मूवमेंट

चार दिनों पूर्व लुण्ड्रा क्षेत्र में विचरण कर रहा 20 हाथियों का दल राजपुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया है। इसके बाद सरगुजा में 16 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक हाथी को जशपुर खदेड़ दिया गया है। वनविभाग के अनुसार मैनपाट वन परिक्षेत्र में 13, लुण्ड्रा में 3 एवं सीतापुर वन परिक्षेत्र में 1 हाथी विचरण कर रहा है। वनविभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है। Read More:- कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।