आगरा में भाई ने की भाई की हत्या, 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

किसान की हत्या आगरा में

आगरा में भाई ने की भाई की हत्या, 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

आगरा में एक किसान की उसके भाई ने जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी और शव को नहर के पास दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

आगरा में भाई ने की भाई की हत्या 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

आगरा में भाई ने की भाई की हत्या |

आगरा में एक किसान की उसके ही भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे पेयजल की पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस और ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे तलाशने का नाटक करता रहा। 

जमीन को लेकर झगड़ा

ग्रामीण और रिश्तेदार ढूंढने में लगे थे। इसी बीच शनिवार शाम कुत्ते गड्ढे को खोदते दिखे। आसपास मक्खियां भी भिनभिना रही थीं। शक हुआ तो गड्‌ढा खोदा गया। अंदर से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मलपुरा थाना के गांव बाईंखेड़ा निवासी अनीत उर्फ गणेशी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी भाई मनीष को शक के आधार पर हिरासत में लिया। उसने कबूल किया कि चकरोड किनारे जमीन को लेकर झगड़ा था। इसीलिए अनीत को मार डाला।

खून से सने पत्थर

परिजन के मुताबिक, गांव बाईंखेड़ा निवासी अनीत उर्फ गणेशी गुरुवार रात करीब 8.30 बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी खेत पर मवेशियों को चारा डालने गई तो वहां नहीं था। चारपाई से बिस्तर भी गायब था। उसने चारपाई हटाकर सफाई की तो नीचे खून मिला। पास में खून से सने पत्थर पड़े थे।

मक्खियां और कुत्तों का झुंड

करीब 200 m दूर अनीत की बाइक मिली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले सन्न रह गए। रास्ते में कई जगह खून के निशान पाए गए। पुलिस ने सर्विलांस टीम और खोजी कुत्ते की मदद ली। 36 घंटे तक पुलिस सिर्फ शंका में उलझी रही। ग्रामीण भी नहर और कुओं की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के चचिया ससुर ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे। गांव के बाहर पाइपलाइन के पास मक्खियां भिनभिनातीं दिखीं। कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। 

आरोपी हिरासत में 

शक होने पर दोनों मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर देखा तो करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में बिस्तर में लिपटा शव मिला। किसान के सिर, गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले। शव के पास बिस्तर में लिपटा हुआ खून से सना चाकू भी मिला। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के भाई मनीष को हिरासत में लिया। मनीष से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली।

संबंधित सामग्री

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।