MP NEWS : खंडेरा मंदिर मेले में झूला हादसा टला,मेले में झूला हुआ टेडा

khandera-temple-fair-swing-accident-averted

MP NEWS : खंडेरा मंदिर मेले में झूला हादसा टला,मेले में झूला हुआ टेडा

mp news  खंडेरा मंदिर मेले में झूला हादसा टलामेले में झूला हुआ टेडा

Khandera Temple Fair Swing Accident Averted : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में खंडेरा मंदिर के नवरात्रि मेले के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में लगे एक विशाल झूला अचानक तेज़ रफ़्तार के साथ एक तरफ झुक गया। झूले में सवार बच्चे, महिलाएं और युवा कई फीट की ऊंचाई पर फंस गए।

पुलिस और लोगों की त्वरित कार्रवाई

झूले के झुकने से हड़कम्प मच गया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और झूले पर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

खंडेरा धाम का धार्मिक महत्व

खंडेरा धाम रायसेन जिले का एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहां नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। मेले में कई झूले और मनोरंजन के साधन लगाए जाते हैं, जहां बच्चों और परिवार के लोग काफी संख्या में मनोरंजन करते हैं। READ MORE :विजयवर्गीय का विवादित बयान,कांग्रेसी नेताओं ने विजयवर्गीय को कहा भस्मासुर!

प्रशासन की प्रतिक्रिया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण जमीन गीली हो गई थी, जिससे झूले का एक खंभा जमीन में धंस गया और झूला टेढ़ा हो गया। झूले की टूटी हुई ब्रैकेट के कारण असंतुलन हुआ। और आगामी मेलों में झूलों की सुरक्षा जांच को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।

जनता और अधिकारियों की सावधानी आवश्यक

यह हादसा मेलों में सुरक्षा उपायों की अनिवार्यता को उजागर करता है। भविष्‍य में इस तरह के आयोजनों में सुरक्षा का पूरा इंतजाम आवश्यक है जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन को भी सतर्क रहना होगा और झूलाघरों की नियमित जांच करनी होगी। खंडेरा मंदिर मेला आयोजन के दौरान झूले के झुकने की घटना से बड़ा नुकसान टल गया, यह घटना सभी को मेले और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सीख देती है ताकि आने वाले समय में ऐसी दुर्घटनाएं न हों। रायसेन से यशपाल लोधी की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।