खजुराहो एयरपोर्ट शीर्ष पर

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के खजुराहो और राजा भोज हवाई अड्डों ने एएआई के ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026 के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (Customer Satisfaction Index) में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, राजधानी भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहा। यह उपलब्धि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश के हवाई अड्डों की सफलता को दर्शाती है।

हवाई अड्डों का मूल्यांकन किया

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह रैंकिंग यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। सर्वेक्षण में चेक-इन प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, टर्मिनल की स्वच्छता, कर्मचारियों का व्यवहार, प्रतीक्षा समय, सूचना प्रणाली, खानपान सुविधाएं और यात्रियों के समग्र अनुभव जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों पर हवाई अड्डों का मूल्यांकन किया गया।

पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलने की उम्मीद है

खजुराहो हवाई अड्डे के निदेशक संतोष सिंह ने इस उपलब्धि को पूरे एयरपोर्ट स्टाफ की मेहनत, यात्रियों के भरोसे और बेहतर सेवाएं देने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों का भ्रमण करने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना एयरपोर्ट की प्राथमिकता रही है। इस उपलब्धि से न केवल हवाई सेवाओं की गुणवत्ता को पहचान मिली है, बल्कि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन भविष्य में भी सेवा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। बेहतर सुविधाओं और कुशल प्रबंधन के कारण खजुराहो एयरपोर्ट ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा

राजा भोज हवाई अड्डे का राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर रहना भी मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे साफ है कि प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे यात्रियों की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन उपलब्धियों से मध्य प्रदेश में पर्यटन, निवेश और हवाई कनेक्टिविटी को भी आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा।

संबंधित सामग्री

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर