पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं पर हमला

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, घटना का वीडियो वायरल

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। वीडियो में हमला करते हुए पुलिस कर्मियों को देखा गया। संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटाया गया।

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, घटना का वीडियो वायरल

पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं पर हमला

केदारनाथ में पुलिस ने बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं और लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी लाइन में खड़े लोगों को पहले धक्का देते हैं और फिर जमीन पर गिराकर मारते हैं। घटना इसी हफ्ते की है।

श्रद्धालुओं से मारपीट

51 सेकेंड के सामने आए वीडियो में लोग लाइन में खड़े होते हैं। तभी वहां 6 पुलिसकर्मी आते हैं और फिर लाइन में खड़े 12 से ज्यादा श्रद्धालुओं को छातों, थप्पड़ों और घूंसों से मारते हैं। एक युवक अपने परिजनों के साथ लाइन में खड़ा था। इतने में वहां 6 पुलिसकर्मी पहुंचते हैं और अचानक युवक को 2 थप्पड़ मार देते हैं। इसी दौरान उसके साथ खड़ी एक बुजुर्ग महिला को भी जोर से पीछे की तरफ धक्का दे दिया जाता है।

CM बोले -  श्रद्धालु को तकलीफ नहीं होनी चाहिए

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाइन में खड़े एक युवक को धक्का देकर पहले नीचे गिराया और फिर 3 पुलिसकर्मियों ने उसे पीट दिया। इस दौरान वहां मौजूद बाकी लोगों ने जब विरोध किया तो पुलिसकर्मी भड़क गए और फिर उन्हें थप्पड़ मारने लगे। बता दे इससे 2 दिन पहले ऋषिकेश में सीएम धामी चारधाम आए श्रद्धालुओं से मिले थे। तब CM ने अधिकारियों से कहा था कि चारधाम में आए किसी भी श्रद्धालु को कोई भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। 

पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया

मामला बढ़ने पर रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक ने घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी और संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया। 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा पर अब तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। रुद्रप्रयाग प्रशासन के मुताबिक, अब तक 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं और करीब 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अभी रास्ते में हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026