कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

हत्याकांड का खुलासा

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में युवती की लाश लोहे के बक्से में मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

कौशांबी के कोखराज में लोहे के बक्से में मिली युवती की लाश |

उत्तरप्रदेश के कौशांबी के कोखराज में लोहे के बक्से में मिली युवती की लाश की गुत्थी 12 दिन की गहन पड़ताल के बाद सुलझ गई। ‘वो कौन थी’ इस सवाल ने पुलिस को उलझा रखा था, उसका जवाब मिल गया। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके लिव-इन पार्टनर ने की थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी के साथ उसके 1 मददगार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

बक्से में मिला शव

बता दे, 15 अप्रैल की शाम चकिया गांव के पास कानपुर की ओर से आए कार सवार लोग लोहे का बक्सा फेंककर फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो उसमें करीब 30 साल की युवती का शव मिला। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी, जबकि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मामला ब्लाइंड मर्डर में बदल गया और पुलिस ने जांच शुरू की। 

हत्याकांड का खुलासा

पुलिस की 3 टीमें गठित की गईं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, 100 से ज्यादा CCTV फुटेज और कई जिलों में पड़ताल के जरिए केस की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच के दौरान पुलिस टीमें चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बरेली समेत 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में सुराग तलाशती रहीं। सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना के बाद कोखराज पुलिस और SOG ने कार सवार 2 लोगों—कानपुर निवासी हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यश गुप्ता—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यहीं से पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। 

मृतका की पहचान

पूछताछ में पता चला कि मृतका मोनी वर्मा अमेठी की रहने वाली थी और करीब 3 साल पहले काम की तलाश में कानपुर आई। वहां उसकी मुलाकात ट्रैवेल्स कंपनी में चालक हर्ष खियानी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। हर्ष पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने परिवार से छिपाकर मोनी वर्मा के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। इसी बीच मोनी ने उस पर रिश्ते को सार्वजनिक करने का दबाव बनाना शुरू किया। 

गला दबाकर हत्या

आरोपी को डर था कि अगर मोनी घर पहुंची तो उसकी पहली पत्नी और परिवार के सामने राज खुल जाएगा। इसी डर से उसने मोनी उसने पहले बाजार से लोहे का बक्सा, कुनैन की गोलियां और पॉलिथीन खरीदी और फिर 15 अप्रैल को मोनी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी यश की मदद से शव को बक्से में बंद किया और कौशांबी के कोखराज में हाईवे किनारे फेंक दिया।

संबंधित सामग्री

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

राज्य

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला। तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने जांच शुरू की।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

राज्य

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले और वाहनों को नुकसान पहुंचा।