कानपुर में हाईवे पर लूटा पेट्रोल टैंकर, ड्रम, बाल्टी, पीपा भरकर ले गए लोग

kanpur-petrol-tanker-loot-incident-video

कानपुर में हाईवे पर लूटा पेट्रोल टैंकर, ड्रम, बाल्टी, पीपा भरकर ले गए लोग

कानपुर में हाईवे पर लूटा पेट्रोल टैंकर ड्रम बाल्टी पीपा भरकर ले गए लोग

Kanpur Petrol Tanker Loot: कानपुर में पेट्रोल की बढ़ती किल्लत और मारामारी के बीच गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी हाईवे पर शुक्रवार रात खराब पेट्रोल टैंकर को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त होने से पेट्रोल बहने लगा। खबर लगते ही लोग घरों से खाली ड्रम, बाल्टी, पीपा और बोतलें लेकर हाईवे की तरफ भागे, और लावारिस खड़े टैंकर से पेट्रोल की लूट मच गई। 

 लूटा पेट्रोल टैंकर

पेट्रोल की लूट

पुलिस ने किसी तरह लोगों को वहां से खदेड़ा। हादसे के बाद हाईवे पर 5 किमी तक लंबा जाम लग गया। गोविंदनगर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल टैंकर रायपुर डिपो से बांदा ले जाया जा रहा था। चालक गुजैनी हाईवे लोहे के पुल के पास पहुंचा कि टैंकर में खराबी आ गई। इस कारण ड्राइवर ने हाईवे किनारे टैंकर खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टैंकर को टक्कर मार दी। टैंक फटने से पेट्रोल सड़क पर बहने लगा।

पेट्रोल के लिए धक्कामुक्की 

इसके बाद पेट्रोल लूटने के लिए भीड़ जमा हो गई। लोग पेट्रोल भरने के लिए धक्कामुक्की और गालीगलौज करने लगे। काफी लोग पेट्रोल लूट कर भाग निकले। पुलिस ने इसकी सूचना भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को दी। कर्मचारियों ने साबुन और सिल्वर टेप से क्षतिग्रस्त टैंकर के रिसाव को बंद किया। पुलिस ने लोगों की मदद से टैंकर को धक्का देकर किनारे कराया। 

[caption id="attachment_143644" align="alignnone" width="1123"]ड्रम, बाल्टी, पीपे में पेट्रोल भरते लोग ड्रम, बाल्टी, पीपे में पेट्रोल भरते लोग[/caption]

Kanpur Petrol Tanker Loot: लंबी लाइनें

सरकार के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते 3 दिनों में पूर्वी यूपी के कई जिलों में पेट्रोल की बिक्री 222% और डीजल की बिक्री 230% तक बढ़ गई थी। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगने लगी थीं। इस कारण पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।