लेम्बोर्गिनी केस में नया ट्विस्ट, घायल ने किया समझौता, ड्राइवर का सरेंडर

kanpur-lamborghini-case-new-twist-settlement-driver-surrender

लेम्बोर्गिनी केस में नया ट्विस्ट, घायल ने किया समझौता, ड्राइवर का सरेंडर

लेम्बोर्गिनी केस में नया ट्विस्ट घायल ने किया समझौता ड्राइवर का सरेंडर

Lamborghini Case Update: कानपुर में लेम्बोर्गिनी ने रविवार को 6 लोगों को कुचल दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लेम्बोर्गिनी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था। शिवम का नाम भी FIR में जोड़ा गया था। लेकिन, अब इस केस ने यू-टर्न ले लिया है। 

लेम्बोर्गिनी केस में नया ट्विस्ट

ड्राइवर ने कोर्ट में सरेंडर 

पहले कथित ड्राइवर ने कोर्ट में सरेंडर किया। फिर केस दर्ज कराने वाले मो. तौसीफ ने समझौता कर लिया। वकील के साथ मो. तौसीफ कोर्ट पहुंचा। ड्राइवर मोहन ने कहा कि शिवम की गाड़ी मैं ही चला रहा था। शिवम मिश्रा को दौरा पड़ गया था। उस वक्त मैं बहुत घबरा गया था। कुछ समझ नहीं आया, इसी बीच हादसा हो गया। जब शीशा तोड़ा और दरवाजा खोला तो मैं नीचे से निकल गया, और बाउंसर ने शिवम को निकाला। हादसे के बाद मैं साइड में खड़ा हो गया। 

[caption id="attachment_133792" align="alignnone" width="1333"]ड्राइवर मोहन ने किया सरेंडर ड्राइवर मोहन ने किया सरेंडर[/caption]

घायल ने किया समझौता

वहीं शिवम मिश्रा के वकील ने कहा कि हादने में घायल हुए मो. तौसीफ ने समझौता कर लिया है। वो केस नहीं करना चाहते। साथ ही ये भी पहचान की कि उस वक्त गाड़ी मोहन ही चला रहा था। 

Lamborghini Case Update: मामले में नया ट्विस्ट 

मंगलवार दोपहर लेम्बोर्गिनी मामले में नया ट्विस्ट आया था। केके मिश्रा ग्वालटोली थाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि हादसे के वक्त उनका बेटा शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर मोहन कार चला रहा था। शिवम उस वक्त सोया हुआ था।

KK मिश्रा ने कहा- हादसे के बाद कार लॉक हो गई थी, जिससे शिवम की तबीयत बिगड़ गई। जब वह ठीक हो जाएगा तो मैं बेटे को लेकर खुद थाने आऊंगा। वहीं पुलिस कमिश्नर के गाड़ी शिवम के चलाने वाले बयान पर KK मिश्रा ने जवाब दिया- पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे हैं। वहीं, कारोबारी के वकील ने दावा किया कि शिवम दिल्ली में भर्ती है।

[caption id="attachment_133793" align="alignnone" width="1345"]शिवम मिश्रा शिवम मिश्रा[/caption]

शिवम ही चला रहा था कार

Lamborghini Case Update: उधर, कारोबारी KK मिश्रा का दावा पुलिस की जांच में पूरी तरह से झूठा निकला। पुलिस की जांच में CCTV, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और कई ऐसे सबूत सामने आए हैं। इससे साफ हो गया है कि कार को शिवम ही ड्राइव कर रहा था, हादसा उसी दौरान हुआ था। कार में कोई दूसरा व्यक्ति या ड्राइवर मौजूद ही नहीं था।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।