कानपुर किडनी कांड: OT टेक्नीशियन ने निकाली किडनी, फरार

kanpur-kidney-scandal-ot-technician-absconding

कानपुर किडनी कांड: OT टेक्नीशियन ने निकाली किडनी, फरार

कानपुर किडनी कांड ot टेक्नीशियन ने निकाली किडनी फरार

Kanpur Kidney Scandal: कानपुर किडनी कांड को लेकर लगातार बड़े-बड़े खुलासे होते जा रहे है। 50,000 रुपये के विवाद ने करोड़ों रुपये के मानव अंगों के अवैध व्यापार का पर्दाफाश कर दिया। किडनी रैकेट में गिरफ्तार 8 लोगों में 5 डॉक्टर शामिल हैं। इस रैकेट में कम से कम 40 लोगों, जिनमें विदेशी लोग भी शामिल हैं, जिनकी अवैध सर्जरी की गई थी। आरोप है कि किडनी 10 लाख रुपये में खरीदी जाती थी और 60 लाख में बेची जाती थी, लेकिन उनका पर्दाफाश एक छात्र के साथ हुए विवाद से हुआ, जिसने अपनी किडनी बेची थी। 

कानपुर किडनी कांड

10 लाख में सौदा

बिहार के समस्तीपुर के MBA छात्र आयुष ने पुलिस को किडनी रैकेट के बारे में सूचना दी थी। मेरठ में पढ़ने वाले आयुष ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी एक किडनी 10 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई। उनका दावा है कि उन्हें तय रकम से 50,000 रुपये कम मिले। कम पैसे मिलने से क्रोधित होकर उसने पुलिस को फोन किया। जैसे ही जांच शुरू हुई तो सुराग मिलने लगे, पुलिस को शिवम अग्रवाल के बारे में पता चला, जो एम्बुलेंस चालक था और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लुभाने के लिए टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था।

[caption id="attachment_145079" align="alignnone" width="1271"]5 आरोपी गिरफ्तार 5 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

OT टेक्नीशियन ने निकाली किडनी

कानपुर किडनी कांड में पुलिस दिल्ली के डॉक्टर (यूरोलॉजिस्ट) मुदस्सर अली सिद्दीकी की तलाश कर रही है। उसी ने डोनर आयुष की किडनी निकाली थी, और महिला को ट्रांसप्लांट की थी। असल में वह डॉक्टर नहीं बल्कि OT टेक्नीशियन है। 2 अप्रैल को पकड़े गए OT टेक्नीशियन से पूछताछ के बाद एक टीम दिल्ली के उत्तम नगर गई। आरोपी मुदस्सर अली सिद्दीकी फरार था। उसकी पत्नी और परिवार से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि मुदस्सर यूरोलॉजिस्ट नहीं बल्कि OT टेक्नीशियन है। कानपुर के चर्चित किडनी कांड में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

2 आरोपियों को जेल भेजा

किडनी स्कैंडल की जांच को DCP वेस्ट IPS एसएम कासिम आबिदी लीड कर रहे हैं। DCP ने बताया- ऑपरेशन में शामिल 2 ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार को जेल भेजा गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ फ्लाइट से डॉ. मुदस्सर दिल्ली से कानपुर आया था। अली ने ही आयुष की किडनी निकाली और फिर पारुल तोमर की किडनी ट्रांसप्लांट की। इसके बाद दोनों को अलग-अलग हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। 

[caption id="attachment_145078" align="alignnone" width="1260"]तस्वीर ओटी टेक्नीशियन राजेश कुमार और कुलदीप सिंह राघव की है। तस्वीर ओटी टेक्नीशियन राजेश कुमार और कुलदीप सिंह राघव की है।[/caption]

Kanpur Kidney Scandal: पार्टनर गायब

जांच में पता चला कि मेडिलाइफ हॉस्पिटल तिर्वा, कन्नौज के रहने वाले डॉ. रोहन, सौरिख कन्नौज के डॉ. संदीप और औरैया निवासी डॉ. नरेंद्र की पार्टनरशिप में है। किडनी कांड का खुलासा होने के बाद से हॉस्पिटल बंद पड़े है। तीनों डॉक्टर ने कानपुर स्थित अपने फ्लैट और पैतृक आवास से लापता हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।