कानपुर किडनी कांड: नोटों की गड्डियों पर लेटे डॉ. अफजल का Video

kanpur-kidney-scandal-dr-afzal-cash-video-viral

कानपुर किडनी कांड: नोटों की गड्डियों पर लेटे डॉ. अफजल का Video

कानपुर किडनी कांड नोटों की गड्डियों पर लेटे डॉ अफजल का video

Kanpur Kidney Scandal: कानपुर किडनी कांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। किडनी ट्रांसप्लांट केस में नए वीडियो सामने आए। ये वीडियो दलाल शिवम अग्रवाल के मोबाइल से मिले। कुछ ऐसी चैट भी मिली, जो इस काले कारोबार का खुलासा करती हैं।

नोटों की गड्डियों पर लेटा 

वीडियो में किडनी निकालने वाला डॉक्टर अफजल दिख रहा है। जो नोटों की गड्डियों पर लेटा हुआ है। बेड पर करीब 15 लाख रुपए बिछे दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक और आदमी है, जो वीडियो बना रहा है। आखिर में वह भी नजर आता है। यह कोई और नहीं, बल्कि परवेज शैफी है। उसका काम हॉस्पिटल के डॉक्टरों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना था। अफजल मेरठ में अल्फा हॉस्पिटल चलाता है। अभी फरार है।

[caption id="attachment_145422" align="alignnone" width="1345"]नोटों की गड्डियों पर लेटा डॉक्टर अफजल नोटों की गड्डियों पर लेटा डॉक्टर अफजल[/caption]

दलाल कर रहा चेकअप

एक और वीडियो सामने आया जिसमें दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका रोते हुए नजर आ रही। एंबुलेंस का ड्राइवर शिवम अग्रवाल स्टेथोस्कोप लगाकर उसका चेकअप कर रहा है। कह रहा है कि तुम्हें इंजेक्शन देना पड़ेगा। बता दे अरेबिका आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुकी है। अरेबिका ने दिसंबर, 2025 में किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। सामने आए वीडियो में अरेबिका लगातार रोती नजर दिख रही। 

दक्षिण अफ्रीका की मरीज

शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काड़ा किडनी ट्रांसप्लांट मामले में दलाल है। इसका मुख्य काम ग्राहक खोजने का था। लेकिन, वह इतना आगे बढ़ गया था कि ऑपरेशन थिएटर में किडनी के मरीजों तक पहुंच जाता था। उन्हें स्टेथोस्कोप लगाकर जांच करने लगता था। अरेबिका की किडनी ट्रांसप्लांट का सौदा 2 से ढाई करोड़ रुपए में होना बताया जा रहा है।

[caption id="attachment_145423" align="alignnone" width="1279"]दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका की जांच करता दलाल शिवम अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका की जांच करता दलाल शिवम अग्रवाल[/caption]

Kanpur Kidney Scandal: 9 को जेल

पुलिस को अब तक किडनी ट्रांसप्लांट के इनपुट और इससे जुड़े 15 लोग मिल चुके हैं। 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अभी 6 और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ये सभी कल्याणपुर के मेडिलाइफ अस्पताल से जुड़े हैं, और इनके नाम पुलिस ने अभी नहीं खोले हैं।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।