ज्योति मौर्या और आलोक के बीच नहीं हुई सुलह, ज्योति बोली - होकर रहेगा तलाक

jyoti-maurya-alok-maurya-divorce-update-no-compromise

ज्योति मौर्या और आलोक के बीच नहीं हुई सुलह, ज्योति बोली - होकर रहेगा तलाक

ज्योति मौर्या और आलोक के बीच नहीं हुई सुलह ज्योति बोली - होकर रहेगा तलाक

Jyoti Maurya Divorce Case: उत्तरप्रदेश की PCS अफसर ज्योति मौर्या और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या का मामला फिर से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि ज्योति और उनके पति के बीच सुलह हो गई है। दोनों साथ रह रहे हैं।

ज्योति मौर्या

2 महीने में डाइवोर्स 

ज्योति मौर्या ने इन बातों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं पता कि खबर कहां से फैल रही है? आलोक कौन-सा PR करना चाह रहे है? हमारा तलाक लास्ट स्टेज पर है। महज 2 महीने के अंदर डाइवोर्स हो जाएगा। आलोक से समझौते और साथ रहने की खबरों के सवाल पर ज्योति मौर्या ने कहा कि ऐसा मुमकिन ही नहीं है। अब तो तलाक होने के करीब है। ज्योति इन दिनों गाजियाबाद में SDM प्रशासन के पद पर तैनात हैं।

आलोक ने मांगा गुजारा भत्ता

ज्योति और उनके पति आलोक के विवाद के बाद जिला कोर्ट प्रयागराज और इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे चल रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आलोक ने पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। वहीं, ज्योति ने पति से छुटकारा पाने के लिए जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। बता दे दोनों बेटियां भी ज्योति मौर्या के साथ गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। जबकि, आलोक प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी के पद पर काम कर रहे हैं। साथ ही वह UP लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और PCS भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे।

Jyoti Maurya Divorce Case: SDM की अपवाह

इसके अलावा आलोक लगातार पुरुष आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह राज्य महिला आयोग से मुलाकात कर चुके हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्‌ठी भी लिख चुके हैं। हाल के दिनों में आलोक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें वह लोक सेवा आयोग के पास नजर आए। इसके बाद अफवाह फैली कि आलोक का चयन SDM पद के लिए हो गया है। साथ ही फोटो के साथ ‘ठुकरा कर मेरा प्यार, अब मेरा इंतकाम देखेगी’ लिखी हुई लाइन तेजी से शेयर होने लगी। हालांकि, बाद में सामने आया कि वह अपने दोस्त अंकित पांडेय का चयन होने पर उसे बधाई देने पहुंचे थे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।