मॉब लिंचिंग केस में उम्रकैद का फैसला सुनाने वाली जज को मिली धमकियां, हाईकोर्ट सख्त

न्यायाधीश को धमकियां, हाईकोर्ट सख्त

मॉब लिंचिंग केस में उम्रकैद का फैसला सुनाने वाली जज को मिली धमकियां, हाईकोर्ट सख्त

मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग के दोषियों को सजा देने वाले न्यायाधीश को धमकियां मिलने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और न्यायाधीश की सुरक्षा कड़ी की।

मॉब लिंचिंग केस में उम्रकैद का फैसला सुनाने वाली जज को मिली धमकियां हाईकोर्ट सख्त

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में चर्चित मॉब लिंचिंग मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इस गंभीर घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि राज्य में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कानून का पालन कराने वालों को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगली सुनवाई 9 जुलाई को निर्धारित की

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए पूछा कि संबंधित न्यायाधीश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने अदालत को बताया कि प्रभावित न्यायाधीश को तत्काल सशस्त्र सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर न्यायाधीश के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और धमकी भरी पोस्ट हटाने की कानूनी प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को निर्धारित की है।

अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए

यह मामला अगस्त 2022 में हुई एक चर्चित मॉब लिंचिंग घटना से जुड़ा है। महाराष्ट्र के अमरावती से कुछ लोग ट्रक में मवेशी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र में भीड़ ने ट्रक को रोक लिया और उसमें सवार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में नाजिर अहमद की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए

इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान की अदालत ने 12 जून को फैसला सुनाते हुए 14 आरोपियों को दोषी करार दिया और सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर न्यायाधीश को लगातार धमकियां मिलने लगीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

नरसिंहपुर सड़क हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

राज्य

नरसिंहपुर सड़क हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में, एक हाईवा ने सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई।

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

राज्य

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में 1460 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, जो खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि है।

सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने UCC को विधानसभा में पेश करने का अनुमोदन किया, अस्पतालों के लिए 898.96 करोड़ स्वीकृत

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने नए विधेयकों की स्वीकृति और 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए धनराशि की मंजूरी दी।

वांगचुक का अस्पताल से मैसेज - आजादी का दूसरा आंदोलन, पुलिस बोली  - मार्च की अनुमति नहीं

देश-विदेश

वांगचुक का अस्पताल से मैसेज - आजादी का दूसरा आंदोलन, पुलिस बोली - मार्च की अनुमति नहीं

सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उनके पति के इलाज और उनके अस्पताल से छुट्टी की मांग की गई है।

सीधी जिला अस्पताल को मिले 3 नए शव वाहन, अब संचालन और रखरखाव की चुनौती

राज्य

सीधी जिला अस्पताल को मिले 3 नए शव वाहन, अब संचालन और रखरखाव की चुनौती

सीधी जिला अस्पताल को सांसद राजेश मिश्रा की सीएसआर निधि से तीन नए शव वाहन प्राप्त हुए, जिससे शव परिवहन में सुधार की उम्मीद है।