UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

बाढ़ का कहर

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।

up में भारी बारिश से बाढ़ नदियां उफान पर घरों में घुसे मगरमच्छ

UP में भारी बारिश से बाढ़ |

पहाड़ों पर भारी बारिश से UP में नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना समेत 10 नदियों का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इनमें घाघरा-शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है। बलिया में सरकारी स्कूल और मकान सरयू नदी में समा गया। गोंडा में 100 बीघा से ज्यादा फसल पानी में डूब गई। लोग नदी किनारे बने अपने कच्चे मकानों को तोड़कर बांस-बल्लियां, ईंटे समेट रहे हैं।

घरों में घुसे मगरमच्छ

सरयू और घाघरा में उफान की वजह से सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर और बहराइच के गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पानी के साथ बहकर आ रहे मगरमच्छ लोगों के घरों में घुस रहे हैं। मेरठ में जोरदार बारिश की वजह से मेडिकल कॉलेज में पानी घुस गया। टीबी OPD में पानी भरने की वजह से उसे बंद करना पड़ा।

25 जिलों में बारिश का अलर्ट

इधर, रविवार सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, आगरा समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी-प्रयागराज समेत 8 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इससे पहले, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ समेत 20 शहरों में बारिश हुई। कानपुर में गलियां तालाब बन गईं। मेरठ में मेडिकल कॉजेल में पानी भर गया। OPD के गेट पर घुटनों तक पानी भरने से मरीज बाहर निकल गए। ग्रेटर नोएडा में गड्‌ढे में डूबकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

राज्य

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हुईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।