झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

झारखंड में निवेश पर चर्चा

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी cm हेमंत सोरेन से cii प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और नई संभावनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल

प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।

दावोस और यूके यात्रा की सफलता पर दी बधाई

बैठक के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने राज्य को मिले मजबूत निवेश प्रस्तावों की भी सराहना की।

सरकार औद्योगिक विकास को गति देने पर कर रही काम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच के जरिए झारखंड ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य निवेश की अपार संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड निवेश के लिए अनुकूल राज्य बनकर उभर रहा है और सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगातार बेहतर कार्ययोजनाओं पर काम कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

JPSC भर्ती विवाद: झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

राज्य

JPSC भर्ती विवाद: झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

झारखंड विधानसभा में JPSC भर्ती विवाद के कारण भारी हंगामा हुआ। छात्रों के आंदोलन और विपक्ष की नारेबाजी से सत्र की कार्यवाही बाधित हुई।

झारखंड छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का भरोसा: बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय, सरकार के दरवाजे खुले हैं

देश-विदेश

झारखंड छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का भरोसा: बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय, सरकार के दरवाजे खुले हैं

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है, सीएम हेमंत सोरेन ने न्याय का आश्वासन दिया।

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

राज्य

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

बिहार में विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

JPSC Paper Leak: सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

राज्य

JPSC Paper Leak: सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

झारखंड सरकार ने PSC परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर विरोध कर रहे छात्रों से वार्ता का प्रस्ताव दिया, जिसमें CM हेमंत सोरेन सीधे बातचीत करेंगे।

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने नवीनीकरण ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, और हरित औद्योगिक विकास में तेजी से प्रगति की है, वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर है।