झारखंड में आतंकियों के संदिग्ध स्लीपर सेल पर ATS का शिकंजा, 61 संदिग्धों की पहचा...

झारखंड में आतंक विरोधी कार्रवाई तेज

झारखंड में आतंकियों के संदिग्ध स्लीपर सेल पर ATS का शिकंजा, 61 संदिग्धों की पहचान; गतिविधियों पर कड़ी नजर

झारखंड में आतंकवादी संगठनों से जुड़े संदिग्ध स्लीपर सेल के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई, ATS ने 61 संदिग्धों की पहचान कर विशेष निगरानी शुरू की।

झारखंड में आतंकियों के संदिग्ध स्लीपर सेल पर ats का शिकंजा 61 संदिग्धों की पहचान गतिविधियों पर कड़ी नजर

झारखंड में आतंकियों के संदिग्ध स्लीपर सेल पर ATS का शिकंजा, 61 संदिग्धों की पहचान; गतिविधियों पर कड़ी नजर | None

झारखंड में आतंकवादी संगठनों से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध स्लीपर सेल के खिलाफ कार्रवाई शनिवार को तेज हो गई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देशों के बाद झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने राज्यभर में विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, ATS ने फिलहाल 61 संदिग्धों की पहचान की है, जिनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। एजेंसी ने राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर समन्वित कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाल ही में झारखण्ड से पकड़ा गया स्लीपर सेल

61 संदिग्धों की सूची, सभी जिलों को अलर्ट

ATS के रिकॉर्ड के अनुसार, चिन्हित 61 संदिग्धों में 12 व्यक्तियों का नाम कथित रूप से ISIS से जुड़े मामलों में, जबकि 49 का नाम अलकायदा से संबंधित मामलों में दर्ज है। इन सभी के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। राज्य के सभी 24 जिलों की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल ATS मुख्यालय के साथ साझा की जाए।

संयुक्त राष्ट्र के फैसले के बाद बढ़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने 3 अप्रैल 2026 को राज्यों को पत्र भेजकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 26 मार्च 2026 के निर्णय से अवगत कराया था। इस निर्णय के तहत ISIL (दाएश) और अलकायदा से जुड़े सूचीबद्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-7 के अनुरूप प्रतिबंध लागू करने का प्रावधान है। इनमें संपत्तियों को फ्रीज करना, यात्रा पर रोक और हथियारों से संबंधित प्रतिबंध शामिल हैं। इसी के अनुपालन में झारखंड ATS ने अपनी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है।

बैंक खातों और संपत्तियों की भी होगी जांच

 झारखण्ड ATS

ATS केवल संदिग्ध गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि चिन्हित व्यक्तियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, बेनामी संपत्तियों और उनसे जुड़े संगठनों की भी जांच कर रही है। यदि जांच के दौरान लागू प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित संपत्तियों को फ्रीज करने सहित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

कई जिले एजेंसियों के रडार पर

रांची, धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज, लातेहार और जमशेदपुर सहित कई जिले सुरक्षा एजेंसियों की विशेष निगरानी में हैं। इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, ऑनलाइन नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल से जुड़ी सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है।

पहले भी सामने आ चुके हैं आतंकी मॉड्यूल

ISIS के आतंकी

झारखंड में बीते वर्षों के दौरान विभिन्न जांच एजेंसियों ने कई आतंकवाद संबंधी मामलों की जांच की है। वर्ष 2002 में हजारीबाग का नाम आतंकी कनेक्शन की जांच में सामने आया था। वहीं, 2013 के पटना गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट मामले की जांच में रांची से जुड़े मॉड्यूल की भूमिका की जांच हुई थी।

इसके बाद 2019 में अलकायदा से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी तथा 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा कथित ISIS मॉड्यूल के खुलासे जैसे मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई। अब 61 संदिग्धों की पहचान के बाद ATS ने निगरानी और खुफिया कार्रवाई को और तेज कर दिया है।

संबंधित सामग्री

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।

पासपोर्ट की इस बात से आज भी अनजान हैं कई लोग, विदेश मंत्रालय ने दूर की गलतफहमी

देश-विदेश

पासपोर्ट की इस बात से आज भी अनजान हैं कई लोग, विदेश मंत्रालय ने दूर की गलतफहमी

MEA ने बताया कि पासपोर्ट मुख्य रूप से भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा के लिए जारी दस्तावेज है, नागरिकता का प्रमाण नहीं.

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।