‘जनता तक तेजी से पहुंचे योजनाओं का लाभ’, नवप्रोन्नत अधिकारियों से बोले झारखण्ड CM हेमंत सोरेन

झारखंड में प्रशासनिक बैठक

‘जनता तक तेजी से पहुंचे योजनाओं का लाभ’, नवप्रोन्नत अधिकारियों से बोले झारखण्ड CM हेमंत सोरेन

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवप्रोन्नत अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर जोर दिया।

‘जनता तक तेजी से पहुंचे योजनाओं का लाभ’ नवप्रोन्नत अधिकारियों से बोले झारखण्ड cm हेमंत सोरेन

‘जनता तक तेजी से पहुंचे योजनाओं का लाभ’, नवप्रोन्नत अधिकारियों से बोले झारखण्ड CM हेमंत सोरेन | None

झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर हाल ही में प्रोन्नत हुए अधिकारियों ने मुलाकात की। राजधानी रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनता के हित में संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से काम करने का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सफल माना जाएगा, जब वह बिना किसी बाधा के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवप्रोन्नत अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए सुशासन को मजबूत करेंगे।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार लगातार जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए काम कर रही है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दें और योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं त्वरित तरीके से लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

आगे उन्होंने ने यह भी कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही विकास की असली कुंजी है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

मुख्य सचिव भी रहे मौजूद

इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

इन अधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल रहीं।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे राज्य के विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

संबंधित सामग्री

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, भावुक हुए CM हेमंत; बोले- दिशोम गुरु का बलिदान रहेगा अमर

राज्य

शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, भावुक हुए CM हेमंत; बोले- दिशोम गुरु का बलिदान रहेगा अमर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

राज्य

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने 2027-28 के बजट में कई वित्तीय सुधार लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें अनावश्यक बजटीय मदों और भत्तों में कटौती शामिल है।

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

राज्य

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बाद, कांग्रेस ने राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक नई परंपरा की स्थापना का सुझाव दिया।

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक होगा रामगढ़, CM हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

राज्य

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक होगा रामगढ़, CM हेमंत सोरेन करेंगे 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

4 अगस्त को झारखंड में शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।