CG NEWS: नीले ड्रम के बाद अब सूटकेश में पति की लाश

jashpur-wife-killed-husband-with-silbatta-body-in-suitcase-arrested-from-maharashtra

CG NEWS: नीले ड्रम के बाद अब सूटकेश में पति की लाश

cg news नीले ड्रम के बाद अब सूटकेश में पति की लाश

सिलबट्टे से पति की हत्या, सूटकेस में भरकर

jashpur wife killed husband : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति-पत्नी के बीच चला आ रहा शक और तनाव एक खौफनाक घटना में बदल गया। दुलदुला थानाक्षेत्र के भिंजपुर गांव में संतोष भगत की लाश उनके ही घर में ट्रॉली सूटकेस में मिली। छह दिनों तक गांव को यह झूठ बताया गया कि संतोष रांची गया है, लेकिन सच इससे कहीं ज्यादा डरावना था—उसे उसकी ही पत्नी मंगरीता भगत ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है।

शक से शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से तनाव था। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का शक करते थे। संतोष को शक था कि उसकी पत्नी का रिश्ता उसके छोटे भाई विनोद के साथ है। इसी अविश्वास ने दोनों के बीच रोजाना कड़वाहट बढ़ा दी। घटना वाली रात 7 नवंबर को भी यही हुआ। शाम को बाजार से लौटने पर संतोष शराब के नशे में था। मंगरीता ने सिर्फ अपने लिए खाना निकाला, पति के लिए नहीं। बात छोटी थी, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा भड़क उठा। गुस्से में संतोष ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। यह हर रोज होने वाला विवाद इस बार खौफनाक मोड़ ले चुका था।

पहला वार बच गया, दूसरे में मौत

गुस्से में मंगरीता ने लोहे की गैंती से दरवाजा तोड़ा। गिरता हुआ दरवाजा पति के ऊपर आ गिरा। संतोष उठ पाता, उससे पहले पत्नी ने पत्थर के सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। इस वार से संतोष बेहोश हो गया।मंगरीता ने पुलिस को बताया कि उसे डर था—संतोष होश में आया तो उसे मार देगा। इसी डर में उसने दोबारा सिलबट्टे से सिर पर वार किया। इस बार संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

सूटकेस में भरी लाश, खून के धब्बे मिटाए

रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी ने घर में रखा बड़ा ट्रॉली सूटकेस निकाला और पति की लाश उसमें भर दी। इसके बाद उसने कपड़ों से खून के धब्बे साफ किए और अगले दिन गांववालों को झूठ बताया कि संतोष रांची चला गया है।इसके बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गई।सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात—उसने अपनी बेटी को कॉल कर कहा, “तेरे पापा को मार दी हूं।” यहीं से पुलिस को शक हुआ और जांच आगे बढ़ी।

महाराष्ट्र से गिरफ्तारी

हत्या के बाद मंगरीता बस से रायगढ़ पहुंची। 12 नवंबर को वह ट्रेन से मुंबई जाने निकली। इसी दौरान टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन पर मिली।जशपुर पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ की मदद से उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पत्नी गई जेल

पूछताछ में मंगरीता ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा बरामद हुआ। उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया है। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।