Janjgir Champa: पिता को शराब में पिलाई चूहामार दवा, पत्थर से सिर कुचला, पेट्रोल ...

janjgir-champa-daughter-along-with-her-boyfriend-killed-her-father

Janjgir Champa: पिता को शराब में पिलाई चूहामार दवा, पत्थर से सिर कुचला, पेट्रोल से जलाई लाश 4 साल बाद खुलासा, पुलिस हिरासत में आरोपी बेटी और प्रेमी

janjgir champa पिता को शराब में पिलाई चूहामार दवा पत्थर से सिर कुचला पेट्रोल से जलाई लाश  4 साल बाद खुलासा पुलिस हिरासत में आरोपी बेटी और प्रेमी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा रिश्तों को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है.जहां एक बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को मार डाला। बेटी ने बॉयफ्रेंड और एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर पिता को पहले शराब में चूहामार दवा पिलाई। उसे जंगल ले गए। वहां तीनों ने पत्थर से सिर कुचलकर पिता की हत्या कर दी।

पिता की दी दर्दनाक मौत

शव की पहचान छिपाने की नीयत से उसके चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया। पास में अलाव भी जलाया, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। अब 4 साल बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बेटी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जंगल में मिला था शव

घटना 8 नवंबर 2020 को पंतोरा चौकी क्षेत्र के बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास नहर किनारे एक जली हुई लाश बरामद हुई थी। शव पूरी तरह से जला हुआ था और पहचान करना मुश्किल था। जांच के दौरान शव की पहचान बगडबरी गांव के रहने वाले भूखल रोहिदास के रूप में हुई। उस समय पुलिस ने जांच की, लेकिन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।

ऐसे खुला राज

जुलाई में चकरभाठा थाना के हिर्री इलाके में साहिल पाटले नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को राजा बाबू खूंटे को गिरफ्तार किया था। साहिल पाटले ने बगडबरी की रहने वाली सरोजिनी बाई की बेटी वर्षा से लव मैरिज की थी। कुछ समय बाद वो उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात से सरोजिनी बाई परेशान थी। उसने अपने दामाद साहिल की हत्या की साजिश रची। सरोजिनी ने साहिल की हत्या के लिए राजाबाबू से संपर्क किया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। सरोजिनी बाई भी बगडबरी की रहने वाली थी। उसे पता था कि भूखल रोहिदास के मर्डर में राजाबाबू का हाथ है। सरोजिनी बाई ने राजाबाबू से कहा कि अगर वो उसके दामाद की हत्या नहीं करेगा तो वो भूखल के मर्डर का राज पुलिस को बता देगी। इस बात से डर कर राजाबाबू ने साहिल की भी हत्या कर दी ​थी।

इस वजह से की हत्या

इसके बाद पुलिस ने रजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता भूखल रोहिदास अक्सर जमीन के बंटवारे और शराब बिक्री को लेकर उससे झगड़ा करते थे।इसके अलावा पिता ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने से भी मना किया था। इसी वजह से आए दिन विवाद होता रहता था। इन सबसे परेशान होकर रजनी ने अपने बॉयफ्रेंड राजाबाबू और पुरुषोत्तम के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।

शराब पिलाई,सिर कुचला और फिर जला दिया

तीनों आरोपी भूखल को पल्सर बाइक पर बैठाकर बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई, जिसमें चूहा मारने की दवा पहले से ही मिलाई गई थी।शराब पीने के बाद जब चूहामार दवा का असर दिखने लगा तो सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।