RAJASTHAN NEWS :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे

jaipur-bus-fire-high-tension-wire-2025

RAJASTHAN NEWS :हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस,3 की मौत,12 मजदूर झुलसे

rajasthan news हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस3 की मौत12 मजदूर झुलसे

Jaipur bus fire high tension wire : जयपुर के मनोहरपुर इलाके में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और उसमें अचानक आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए। बस में रखे कई सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गए। यह लगातार 15 दिनों के अंदर देश में होने वाला पांचवा बड़ा बस हादसा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

कैसे हुआ हादसा

बस उत्तर प्रदेश के बरेली से मजदूरों को लेकर जयपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे जा रही थी। रास्ते में बस का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने के साथ ही बस में आग लग गई। मजदूर अंदर फंसे रह गए और चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

आग और धमाकों ने बनाया हालात और गंभीर

बड़ी संख्या में सिलेंडर फटने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घायलों में से पांच मजदूरों को गंभीर स्थिति में जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। कुछ अन्य घायलों का इलाज शाहपुरा अस्पताल में जारी है। मौतों की संख्या तीन हुई है, जिसमें से दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है। read more :CM शर्मा ने पीएम मोदी से की मुलाकात,मंत्रीमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

15 दिनों में 5 हादसे

14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी। 24 अक्टूबर: कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। 25 अक्टूबर: एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात बस में आग लग गई। यह शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही थी। बस पूरी तरह जल गई। इसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 26 अक्टूबर: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस का टायर फट गया। इसके बाद बस में आग लग गई। बय में 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

जयपुर जिला कलेक्टर और पुलिस की राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मेडिकल सहायता मुहैया कराई। अस्पताल प्रशासन ने एमरजेंसी अलर्ट जारी कर मेडिकल टीमों को तैयार रखा। हादसे की जांच में यह पाया गया है कि बस की ऊंचाई हाईटेंशन लाइन के मुक़ाबले ज्यादा थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

देश में बढ़ रहे बस हादसे

यह हादसा 15 दिनों के भीतर पांचवां बस हादसा है, जिससे रोड सुरक्षा और बस संचालन के नियमों की गंभीर समीक्षा की मांग उठ रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।