बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ...

जबलपुर क्रूज हादसा

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी | None

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक बरगी क्रूज हादसे के बाद सरकार ने तेजी दिखाते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम ट्वीट के ज़रिये जानकारी दी कि ज़िम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त और निलंबित किया गया है।

क्या कहा सीएम ने ट्वीट में?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर जानकारी देते हुए बताया कि बरगी जलाशय में हुए इस हादसे के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सीएम डॉ यादव का ट्वीट

अब तक 9 की मौत

जबलपुर के बरगी बांध में नर्मदा नदी पर यह बड़ा हादसा खमरिया टापू के पास हुआ, जहां पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक डूब गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि क्रूज में करीब 30 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

तूफान बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डूब गया। हादसे के तुरंत बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधाएं आईं, लेकिन बड़ी टॉर्च और अन्य संसाधनों की मदद से लोगों की तलाश जारी रखी गई।

क्रूज के कप्तान को लाइफ जैकेट की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

हादसे का एक दृश्य

सरकार ने दिए त्वरित निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।

संबंधित सामग्री

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

राज्य

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया संशोधन के जरिए बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी कीं, जिससे प्रस्तावित हड़ताल टलने की संभावना बढ़ी है।