जवानों को अब मिलेगा पहाड़ का ताज़ा खाना, ITBP और सरकार के बीच MoU

itbp-government-mou-fresh-food-himalayan-soldiers

जवानों को अब मिलेगा पहाड़ का ताज़ा खाना, ITBP और सरकार के बीच MoU

जवानों को अब  मिलेगा पहाड़ का ताज़ा खाना itbp और सरकार के बीच mou

ITBP Fresh Food MoU: सीमा पर तैनात सेना के जवानों को अब ‘पहाड़ का ताज़ा खाना’ मिलेगा। ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच MoU हुआ, जिससे स्थानीय फल-सब्जियां सीधे जवानों तक पहुंचाई जाएगी। यह पहल सीमांत किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ITBP और सरकार के बीच MoU

‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के तहत ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना है, जिससे ITBP के जवानों को ताज़े फल-सब्जियां मिल सके और किसानों को बेहतर दाम मिल सकेगा।

ITBP के साथ MOU

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ जवानों के कल्याण को भी सुनिश्चित करेगी। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए अहम साबित होगा। इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए स्थायी और भरोसेमंद मंच भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे जिलों के साथ-साथ देहरादून में भी स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी

ITBP Fresh Food MoU: सकारात्मक परिणाम

पहले हुए समझौते के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब तक ITBP लगभग 14.77 करोड़ के स्थानीय उत्पाद खरीद चुका है। यदि ITBP अपनी सालाना जरूरत का 25% फल और सब्जियां स्थानीय स्तर पर खरीदता है, तो इससे किसानों को करीब 6 करोड़ रु की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।