इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

नया मेडिकल कॉलेज झाबुआ में

इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है और अस्थाई रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज में चलेगा।

इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय झाबुआ में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी जोरो पर जारी है। इसके लिए यूनिवर्सिटी को जमीन भी अलॉट हो चुकी है। हालांकि जब तक कॉलेज की बिल्डिंग तैयार नहीं होती तब तक वहां के इंजीनियरिंग कॉलेज में ही मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए यूनिवर्सिटी ने परमिशन मांगी है। बता दें कि इस पर जल्द जवाब आने की यूनिवर्सिटी प्रबंधन को उम्मीद है।

यूनिवर्सिटी का खुद का मेडिकल कॉलेज

मामले को लेकर कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई का कहना है कि यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया था। इसमें तय किया गया था कि झाबुआ में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन ने हायर एजुकेशन विभाग के माध्यम से यूनिवर्सिटी को जमीन भी आवंटित कर दी है। बता दें कि झाबुआ डिस्टिक हॉस्पिटल है, उस हॉस्पिटल को, मध्यप्रदेश शासन ये निर्णय ले रहा है कि वह यूनिवर्सिटी को सौंप दिया जाएगा। जिससे हमारा जो शैक्षणिक अस्पताल है उसके रूप में वह जिला हॉस्पिटल काम कर सकेगा।

इंजीनियरिंग कॉलेज में मेडिकल कॉलेज 

कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई ने आगे कहा कि यह भी कोशिश की जा रही है कि वहां पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग कॉलेज है। यदि शासन उचित समझता है तो, यूनिवर्सिटी ने मांग की है कि जब तक नए परिसर में हमारा मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं हो जाता तब तक इंजीनियरिंग कॉलेज में मेडिकल कॉलेज चलाने की अनुमति दे दी जाए। इसके लिए नेशनल मेडिकल कांउसिल में यूनिवर्सिटी ने आवेदन भी कर दिया है।

उम्मीद है निर्णय आ सकता है

उन्होंने कहा कि 100 सीट के लिए 300 बैड का हॉस्पिटल होना जरूरी है। वहां हमें बताया है कि वहां 250 बैड का हॉस्पिटल है। कुल मिलाकर हमें 300 बैड का हॉस्पिटल मिल जाएगा। और कहा कि अस्पताल तो हमें मिल रहा है, इसलिए उसकी लागत नहीं है, लेकिन कॉलेज बनाने के लिए कम से कम 350 से 400 करोड़ रुपए की लागत इनिशयली आएगी। उम्मीद है कि इस महीने तक इसका कुछ निर्णय हो सकता है।

संबंधित सामग्री

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

राज्य

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

राज्य

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी पर्ची मिली, पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया।

सीएम डॉ. यादव ने कृषि सखियों से किया संवाद, किसान महिलाओं ने बताया कैसे बढ़ी उनकी आय

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने कृषि सखियों से किया संवाद, किसान महिलाओं ने बताया कैसे बढ़ी उनकी आय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के दौरान प्राकृतिक खेती के लिए किसानों की सराहना की और उनके साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर, बांटेंगे 300 करोड़ रुपये के ऋण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर, बांटेंगे 300 करोड़ रुपये के ऋण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जुलाई को झाबुआ में स्व-सहायता समूहों की क्षमता वर्धन और ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।