CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

इंदौर में भारत-LAC फोरम 2026 शुरू

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-LAC ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का उद्घाटन किया, जिससे भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

cm डॉ मोहन यादव ने india-lac ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

इंदौर में भारत-LAC फोरम 2026 शुरू |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित “India-Latin America & Caribbean (LAC) Trade & Investment Forum 2026” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने फोरम की गतिविधियों और उपलब्धियों को समर्पित पुस्तिका तथा आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।

भारत का सबसे स्वच्छ शहर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर न केवल भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, बल्कि अपने विशिष्ट खान-पान, औद्योगिक विकास और निवेश की अपार संभावनाओं के कारण देश-दुनिया में खास पहचान रखता है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की यह पुण्य नगरी मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में आगे बढ़ रही है। CM ने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच भौगोलिक दूरी जरूर है, लेकिन दोनों क्षेत्रों की संस्कृति, जीवन-मूल्य और परंपराओं में समानताएं हैं। पंचतत्वों की अवधारणा, संगीत, उत्सव और सांस्कृतिक विरासत दोनों सभ्यताओं को एक-दूसरे के करीब लाती है। 

‘अवसरों के खोलेगा कई द्वार’ 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश को मंच मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह फोरम निवेश, उद्योग, कृषि, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्रों में नए अवसरों का कई द्वार खोलेगा। CM ने विश्वास व्यक्त किया कि India-LAC Trade & Investment Forum 2026 भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

राज्य

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन छिंदवाड़ा में किया गया, जहां उन्होंने विकास और नई भर्तियों का वादा किया।

अगले 6 महीने मिशन मोड में दौड़ेगी मोहन सरकार, हर जिले में होगी योजनाओं की जमीनी पड़ताल

राज्य

अगले 6 महीने मिशन मोड में दौड़ेगी मोहन सरकार, हर जिले में होगी योजनाओं की जमीनी पड़ताल

मध्य प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए प्रशासनिक कामकाज मिशन मोड में चलाने का निर्णय लिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निगरानी की जाएगी।