इंदौर पुजारी शव: लॉक कार के अंदर मिला पुजारी का शव!

indore-locked-car-priest-body

इंदौर पुजारी शव: लॉक कार के अंदर मिला पुजारी का शव!

इंदौर पुजारी शव लॉक कार के अंदर मिला पुजारी का शव

इंदौर पुजारी शव: इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार की सुबह 5 बजे एक कार में पुजारी का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि, पुजारी के सिर में गोली लगी हुई थी। इतना ही नहीं कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने कांच तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह आत्महत्या है या हत्या..

इंदौर पुजारी शव: कार से मिली पिस्टल

कार का कांच तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मौके से पिस्टल बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कि यह हत्या है या पुजारी ने खुद की जान ली है। बताया जा रहा है कि, पुजारी घर में पूजा का सामान खरीदने का कहकर घर से निकले थे।

इंदौर पुजारी शव: परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

शव की पुजारी सतीश शर्मा के रुप में की गई, जिनका शव 27 जनवरी की सुबह 5 बजे इंदौर के महालक्ष्मी नगर के सुनसान इलाके में खड़ी कार से बरामद किया। शव को एमवाय हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने बताया कि- 26 जनवरी यानी की सोमवार रात घर से पाटनीपुरा स्थित एक दुकान से पूजा का सामान खरीदने की बात कहकर पुजारी घर से निकले थे। लेकिन जब वो देर रात तक घर वापस नहीं आएं, तो परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। Also Read-मौसम ने फिर बदली चाल: कश्मीर में बर्फ की चादर, मैदानी राज्यों में आंधी-बारिश से ठंड की वापसी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस इस मामले की छान -बीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुजारी सतीश शर्मा मूल रूप से अशोकनगर के रहने वाले थे। वह इंदौर में अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे। मृतक का मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। Also Read-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.. परेड की ली सलामी

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।