शव नहीं… फोम निकला!, इंदौर EV हादसे की जांच में बड़ा खुलासा

indore-fire-postmortem-shock-body-was-foam

शव नहीं… फोम निकला!, इंदौर EV हादसे की जांच में बड़ा खुलासा

शव नहीं… फोम निकला इंदौर ev हादसे की जांच में बड़ा खुलासा 

Indore fire incident: मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड में अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि जिस जले हुए अवशेष को पुलिस एक बच्चे का शव मानकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई थी, वह वास्तव में सोफे का जला हुआ फोम था।इस खुलासे के बाद जांच प्रक्रिया और घटनास्थल पर शुरुआती कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Indore fire incident: 8 लोगों की हुई थी मौत

इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, रुचिका उर्फ टीनू, कार्तिक, राशि और 8 वर्षीय तनय शामिल हैं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई शव बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मासूम तनय के शरीर का केवल एक पैर ही बरामद हो पाया है, जबकि बाकी अवशेष अब तक नहीं मिले हैं। इस कारण फोरेंसिक टीम ने एक बार फिर घटनास्थल पर तलाश शुरू कर दी है।

Indore fire incident: करंट से नहीं, धुएं और आग से हुई मौत

रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी मृतक की मौत करंट लगने से नहीं हुई। सभी की मौत जहरीले धुएं और आग की लपटों के कारण हुई। वहीं, दो लोगों की मौत का कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का प्रभाव बताया गया है। परिवार के अनुसार मृतक सिमरन गर्भवती थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस विरोधाभास ने जांच को और जटिल बना दिया है।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब उस प्रत्यक्षदर्शी की तलाश कर रही है, जिसने सबसे पहले आग की सूचना दी थी।यह पूरा मामला न केवल एक बड़ी त्रासदी है, बल्कि आपदा के समय जांच और पहचान प्रक्रिया में सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करता है।

संबंधित सामग्री

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राज्य

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

देश-विदेश

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बिहार के छपरा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति। गांवों और कॉलोनियों में नावों का सहारा, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड।

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

फाइनेंस

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर और निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,300 पर बंद हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।