Indore drug bust: इंदौर में हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार… झोपड़ी से 48 लाख कैश और...

indore-drug-bust-history-sheeter-woman-arrested

Indore drug bust: इंदौर में हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार… झोपड़ी से 48 लाख कैश और 1 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त

indore drug bust इंदौर में हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार… झोपड़ी से 48 लाख कैश और 1 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त

दबिश में हिस्ट्रीशीटर महिला गिरफ्तार

Indore drug bust: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम हिस्ट्रीशीटर महिला सीमा नाथ (32) को गिरफ्तार किया। उसके झोपड़ीनुमा घर से 48 लाख 50 हजार रुपए कैश और करीब 1 करोड़ रुपए कीमत की 516 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजनों ने पुलिस से झड़प की, जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।

Indore drug bust:

झोपड़ी से मिला कैश, नोट गिनने लानी पड़ी मशीन

पुलिस जब महिला की झोपड़ी में पहुंची तो कपड़ों और लोहे की कोठियों में छिपाकर रखे नोटों की गड्डियां मिलीं। इनमें 500, 200 और 100 रुपए के नोट शामिल थे। कैश की भारी मात्रा देखकर पुलिस को नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। देर रात तक गिनती का सिलसिला चलता रहा। पुलिस का मानना है कि यह रकम नशे के धंधे से कमाई गई है।

read more: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर दौरा…केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर करती थी कारोबार

पूछताछ में सीमा नाथ ने स्वीकार किया कि वह साथी रवि काला के साथ सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचती थी। पुलिस ने उसके ठिकाने से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और टोकन बनाने का सामान भी जब्त किया है। सीमा खुद भी नशे की आदी है और अब तक दर्जनभर मामलों में जेल जा चुकी है।

Indore drug bust:

अपराधी परिवार और दबंगई का इतिहास

Indore drug bust: सीमा का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। वह पुलिसकर्मियों पर झूठे आरोप लगाने की धमकी देकर गिरफ्तारी से बचती रही है। उसका पति महेश टोपी भी नशे के कारोबार में सक्रिय है, जबकि उसके भाई चेतन और अर्जुन नाथ सिरपुर इलाके के चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रह चुके हैं। हाल ही में उसका गैंगवार शुभम नेपाली से भी चला, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Indore drug bust:

read more: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान का नाम तेज, मोहन भागवत से मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।