भारत में डांस विवाद से हत्या

हरिद्वार में डांस विवाद के बाद युवती की हत्या, शव नहर में फेंका, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

हरिद्वार में एक शादी समारोह में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया।

हरिद्वार में डांस विवाद के बाद युवती की हत्या, शव नहर में फेंका, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

हरिद्वार में डांस विवाद के बाद युवती की हत्या

हरिद्वार में शादी समारोह के दौरान DJ में दोस्त के साथ डांस करने पर बॉयफ्रेंड ने युवती की हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी नावेद ने खुलासा किया कि दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नावेद का दावा है कि शादी में डांस के विरोध के बाद युवती उसे कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी दी। 

दूसरे लड़कों के साथ किया डांस

उसने उसकी मां-बहन को अपशब्द कहे और आपत्तिजनक फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वाने का भी आरोप लगाया था। लगातार ब्लैकमेल होने पर आरोपी ने युवती की हत्या की साजिश रची। बता दे हरिद्वार के बहादराबाद के अलीपुर निवासी 28 साल के नावेद और 21 साल की युवती शहनुमा के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान शहनुमा ने दूसरे लड़कों के साथ डीजे पर डांस किया। नावेद ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। 

ब्लैकमेल करने पर बनाई योजना

झगड़ा बढ़ने पर शहनुमा ने नावेद की मां और बहन को अपशब्द कहे और आरोप लगाया कि नावेद ने उसकी आपत्तिजनक फोटो ससुराल वालों को दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वाया। शहनुमा ने उसे कोर्ट में बयान देने और कानूनी मामलों में फंसाने की भी धमकी दी, जिससे नावेद खुद को ब्लैकमेल महसूस करने लगा और उसने हत्या की योजना बनाई। इसके बाद नावेद युवती शहनुमा को कलियर ले गया और वहां होटल में ठहरा। अगले दिन वह युवती को एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

शव को गंगनहर में फेंका

पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए आरोपी नावेद ने शव को गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद वह वापस अपने गांव लौट आया। 24 जुलाई को युवती के पिता ने बहादराबाद थाने में लिखित शिकायत दी कि उनकी बेटी की हत्या नावेद और उसके परिवार ने की। घटना के बाद आरोपी नावेद भी गांव से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जूर्म कबूल कर लिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर