हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश लांचेस HIBISCUS योजना

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने HIBISCUS योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण और ग्रामीण आजीविका में सुधार करना है।

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल cm सुक्खू ने लॉन्च की hibiscus योजना 2 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी | None

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जैव विविधता संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'हिमाचल बायोडायवर्सिटी स्टेकहोल्डर-लेड कंजर्वेशन यूनिफाइड योजना' (HIBISCUS) का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड ने वन विभाग को 2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

HIBISCUS योजना का शुभारम्भ करते हुए सीएम सुक्खू

राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के जरिए पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके सतत उपयोग को बढ़ावा देगी।

2 लाख किसानों और 10 हजार सामुदायिक समूहों को होगा लाभ

योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि HIBISCUS केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना से प्रदेश के करीब 2 लाख किसान और 10 हजार सामुदायिक समूह प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। योजना के माध्यम से किसानों की जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय एवं सुगंधित पौधों के संरक्षण और संवर्धन को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

डिजिटल निगरानी से होगी पारदर्शी मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के प्रत्येक चरण की निगरानी डिजिटल माध्यमों से की जाएगी। इसके तहत जियो-टैग्ड फोटो, मैदानी निरीक्षण और ऑनलाइन डैशबोर्ड के जरिए कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि योजना में राज्य जैव विविधता बोर्ड, वन विभाग, औद्योगिक साझेदारों और किसानों की भागीदारी पर आधारित लागत-साझेदारी (कॉस्ट-शेयरिंग) मॉडल अपनाया गया है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

'राजीव गांधी वन संवर्धन योजना' के मॉडल पर आधारित है पहल

राज्य सरकार के अनुसार, HIBISCUS योजना को 'राजीव गांधी वन संवर्धन योजना' के ढांचे पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक प्रबंधन को एक साथ जोड़कर ऐसा विकास मॉडल तैयार करना है, जो पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों की आर्थिक प्रगति, दोनों को समान रूप से बढ़ावा दे।

योजना के तहत होंगे कई अहम कार्य

HIBISCUS योजना के अंतर्गत जैव विविधता प्रबंधन समितियों को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा वन, सामुदायिक, निजी और कृषि भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। प्राथमिकता वाले औषधीय और सुगंधित पौधों की संरक्षण खेती और नर्सरी विकसित की जाएगी, जबकि प्राकृतिक आवासों की गुणवत्ता सुधारने और जैव संसाधनों से होने वाले लाभों का समान वितरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही किसानों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाए जाएंगे और बाजार से जुड़ी आजीविका के नए अवसर विकसित किए जाएंगे।

'हिमाचल को जैव विविधता संरक्षण में बनाएंगे अग्रणी राज्य'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि HIBISCUS योजना पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से हिमाचल प्रदेश जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

संबंधित सामग्री

'HPU में कभी चुनाव नहीं जीता, लेकिन…', CM सुक्खू के किस्सों ने बटोरीं तालियां, स्थापना दिवस समारोह में गूंजे ठहाके

राज्य

'HPU में कभी चुनाव नहीं जीता, लेकिन…', CM सुक्खू के किस्सों ने बटोरीं तालियां, स्थापना दिवस समारोह में गूंजे ठहाके

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने HPU के 57वें स्थापना दिवस पर अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए।

'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' की शुरुआत: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा दांव

राज्य

'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' की शुरुआत: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा दांव

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं के बीच नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए 'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' शुरू किया।

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 800 कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट

राज्य

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 800 कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूती देने के लिए कई बड़े फैसले लिए, जिनमें 800 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि शामिल हैं।

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई औद्योगिक नीति की घोषणा की, जिसमें 24 घंटे निर्बाध बिजली शामिल है।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और डेंटल शिक्षा क्षेत्र में नई घोषणाएँ की, जिसमें डेंटल कॉलेज का नामकरण और नया रिसर्च सेंटर शामिल है।