हिमाचल विधानसभा में तीखी बहस

हिमाचल विधानसभा में पुश्तैनी जमीन पर घमासान, सुक्खू बोले- परिवार की मर्जी के खिलाफ बना पानी का टैंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुक्खू की पुश्तैनी जमीन के अधिग्रहण पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

By : रोहन उमक
हिमाचल विधानसभा में पुश्तैनी जमीन पर घमासान, सुक्खू बोले- परिवार की मर्जी के खिलाफ बना पानी का टैंक

हिमाचल विधानसभा में पुश्तैनी जमीन पर घमासान, सुक्खू बोले- परिवार की मर्जी के खिलाफ बना पानी का टैंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रश्नकाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के परिवार की पुश्तैनी जमीन से जुड़ा मामला गरमा गया। कांगड़ा जिले के रक्कड़-परागपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा विधायक आशीष शर्मा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनके परिवार को सूचना दिए बिना पुश्तैनी जमीन पर पानी का टैंक बना दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा

मुख्यमंत्री के मुताबिक, परिवार जमीन बेचने के पक्ष में नहीं था। जमीन पत्थर वाली होने के कारण वहां क्रशर लगाने की संभावना थी, लेकिन टैंक बनने के बाद उसके 500 मीटर के दायरे में खनन की अनुमति नहीं मिल सकती थी। उनके बड़े भाई ने भी जमीन सरकार को देने से इनकार कर दिया था। मामला नादौन कोर्ट तक पहुंचा, जहां स्टे भी मिला था।

अधिकारियों की नौकरी का सवाल आया तो भाई को मनाया

सुक्खू ने कहा कि जब मामला अधिकारियों की नौकरी तक पहुंच गया, तो उन्होंने स्वयं अपने भाई को जमीन सरकार को देने के लिए राजी किया, ताकि क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रक्कड़-परागपुर में जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये प्रति कनाल है, लेकिन उनके परिवार की 10 कनाल जमीन सरकार ने महज 18 लाख रुपये में खरीदी। उनके अनुसार, यह भुगतान पूर्व भाजपा सरकार के समय किया गया था और जमीन का अधिग्रहण भू-अधिग्रहण कमेटी की सिफारिश के आधार पर हुआ था।

सुक्खू ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर चुका है। साथ ही उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाने की मंशा पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि यह मुद्दा पहले भी सदन में उठाया जा चुका है।

निजी भूमि पर बनी पानी की टंकी

आशीष शर्मा ने 2012 की खरीद का उठाया मुद्दा

भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि वर्ष 2012 में जमीन 2,700 रुपये में खरीदी गई थी, जबकि बाद में इसी जमीन को विभाग ने 18 लाख रुपये में खरीदा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले से संबंधित सवाल पहले भी सदन में लगाया जा चुका है। उन्होंने दोहराया कि जमीन पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खरीदी गई थी।

जयराम ठाकुर बोले- खरीद की दर और विभाग का नाम बताएं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बार-बार पूर्व सरकार का जिक्र कर रही है, जबकि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि जमीन किस दर पर और किस विभाग ने खरीदी।

जयराम ने कहा कि यदि जमीन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम पर थी और सरकार को इसकी जानकारी होती, तो ऐसी जमीन खरीदने का फैसला नहीं किया जाता। उन्होंने सरकार से पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, ताकि किसी तरह के मिलीभगत के आरोप की गुंजाइश न रहे। भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने भी मामले में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।

जयराम ठाकुर

विधानसभा अध्यक्ष ने रिकॉर्ड देखने की बात कही

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह रिकॉर्ड देखकर बताएंगे कि यह सवाल पहले सदन में पूछा गया था या नहीं। इस पर आशीष शर्मा ने कहा कि पहले पूछा गया सवाल अलग था और मौजूदा सवाल अलग है। उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर सवाल पूछना उनका अधिकार है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी हलचल; सियासी फैसलों पर निगाहें

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी हलचल; सियासी फैसलों पर निगाहें

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में फेरबदल की संभावना के बीच सीएम सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर राजनीतिक विवाद उभरा है।

हिमाचल में ड्रेजिंग, माइनिंग पर आएगी नई पॉलिसी, CM सुक्खू बोले- नदियों की सफाई से सालाना हो सकती है ₹3,000 करोड़ की कमाई

हिमाचल में ड्रेजिंग, माइनिंग पर आएगी नई पॉलिसी, CM सुक्खू बोले- नदियों की सफाई से सालाना हो सकती है ₹3,000 करोड़ की कमाई

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ड्रेजिंग और माइनिंग के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें सरकार नई नीतियां लाने की दिशा में काम कर रही है।

हिमाचल में खजाना मजबूत हुआ तो मिलेगा कर्मचारियों-पेंशनरों का पूरा एरियर, CM सुक्खू बोले- दबाव में नहीं लेगी सरकार फैसला

हिमाचल में खजाना मजबूत हुआ तो मिलेगा कर्मचारियों-पेंशनरों का पूरा एरियर, CM सुक्खू बोले- दबाव में नहीं लेगी सरकार फैसला

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान के लिए व्यवस्थित योजना की घोषणा की।

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब,AAP पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब,AAP पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब होने के बाद पोलिटिकल आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। चड्ढा ने इसे राजनीतिक मंशा का आरोप लगाया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september