भारी बारिश से मध्य प्रदेश प्रभावित

एमपी में बारिश का दौर कमजोर, मंदसौर के मल्हारगढ़ में 6 इंच पानी गिरा,पिछले 24 घंटे में 40 जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से व्यापक प्रभाव, रतलाम में दीवार गिरने से बच्ची की मौत। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की मात्रा सामान्य से अधिक।

By : दिव्या मिस्त्री
एमपी में बारिश का दौर कमजोर, मंदसौर के मल्हारगढ़ में 6 इंच पानी गिरा,पिछले 24 घंटे में 40 जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 165 शहरों और कस्बों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 40 जिलों में बारिश हुई। मंदसौर के मल्हारगढ़ में सबसे ज्यादा 6 इंच पानी गिरा। इसके अलावा आगर-मालवा के सोयतकलां में 3 इंच, मंदसौर के सुवासरा में सवा दो इंच और बड़ौद में डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

37 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा

मानसून सीजन खत्म होने में अब करीब 15 दिन बाकी हैं, लेकिन प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश की 88 प्रतिशत पूर्ति ही हुई है। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत 37 जिलों में बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। वहीं, भोपाल और ग्वालियर सहित 18 जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा हो चुका है।

अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश का सिस्टम अब कमजोर हो गया है। IMD भोपाल ने अगले चार दिनों तक कहीं भी अति भारी या भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले चार दिनों से पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी था।

रतलाम में दीवार गिरने से बच्ची की मौत

रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के रुघनाथगढ़ गांव में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 9 वर्षीय यंशिका चौहान की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय प्रीति और 65 वर्षीय मांगूबाई घायल हो गईं। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पूर्वी एमपी में ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इस बार रिकॉर्ड बारिश हुई है। निवाड़ी में सामान्य से 49 प्रतिशत, मऊगंज में 44 प्रतिशत और सतना में 34 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मऊगंज में अब तक 54.9 इंच और सतना में 50 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। दूसरी ओर, आलीराजपुर में सिर्फ 16 इंच बारिश हुई है, जिससे पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर